विद्या देवी भंडारी दोबारा बनीं नेपाल की राष्ट्रपति
काठमांडू। नेपाल में आज राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुए। इसमें विद्या देवी भंडारी को जीत मिली। भंडारी का बतौर राष्ट्रपति दूसरा कार्यकाल होगा। बता दें कि आज मंगलवार को जो वोटिंग में करीब 330 सांसद केंद्रीय संसद और 550 सांसद प्रांतीय परिषद की तरफ से वोट दिया।

नेपाल की हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में 275 सांसद और 59 सांसद राष्ट्रीय सदन में हैं। वहीं इसके उलट देश की केंद्रीय संसद में 79 सांसद और प्रांतीय परिषद में 48 सांसद हैं। 67 वर्षीया भंडारी छात्र जीवन से ही नेपाल की कम्युनिस्ट राजनीति में सक्रिय रहीं। वो नेपाल की सत्तारूढ़ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) की उपाध्यक्ष रहीं हैं।
नेपाल के रक्षा मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाल चुकी हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर 2015 को उनका पहला कार्यकाल शुरू हुआ था। उस वक्त उन्होंने नेपाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुल बहादुर गुरूंग को हराया था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति होने के साथ ही विद्या भण्डारी नेपाली सेना की परमाधिपति भी हैं। नए संविधान में नेपाली सेना के संचालन और परिचालन का संपूर्ण अधिकार राष्ट्रपति को दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications