'हिज्बुल्लाह आपको ढाल की तरह कर रहा इस्तेमाल', नेतन्याहू की धमकी के बाद लेबनान से भागते लोग क्या कह रहे?

Israel-Hezbollah War: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की धमकी के बाद लेबनान से भारी संख्या में लोगों का पलायन शुरू हो गया है। लेबनान से आने वाली तस्वीरों में संघर्ष प्रभावित इलाकों से भारी संख्या में लोगों को भागते देखा गया है, जिसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी जाम लग गई है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में लेबनानी नागरिकों को "हिज्बुल्लाह के खिलाफ बढ़ते हवाई अभियान से पहले अपने घरों को खाली करने के लिए उनकी अपील पर ध्यान देने।" की धमकी दी थी।

Israel-Hezbollah War

उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, कि "इजरायल का युद्ध आपके साथ नहीं है। यह हिजबुल्लाह के साथ है। बहुत लंबे समय से, हिज्बुल्लाह आपको मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है... आज सुबह से, आईडीएफ ने आपको खतरे से दूर रहने की चेतावनी दी है। मैं आपसे आग्रह करता हूं, इस चेतावनी को गंभीरता से लें। हिज्बुल्लाह के लिए अपने और अपने प्रियजनों के जीवन को खतरे में न डालने दें... एक बार हमारा ऑपरेशन खत्म हो जाने के बाद, आप सुरक्षित रूप से अपने घरों में वापस आ सकते हैं।"

लेबनान में गाड़ियों का लंबा जाम

रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान के दक्षिणी तटीय शहर सिडोन से उत्तर की ओर जाने वाले मार्ग पर कल से ही भारी यातायात देखा गया है, और सैकड़ों निवासी भारी इजरायली बमबारी के बीच अपने सामान के साथ घर छोड़कर भाग गए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, कि दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम 492 लोग मारे गए और 727 घायल हुए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और डॉक्टर शामिल हैं।

इससे पहले सोमवार को इजरायली सेना ने भी लेबनानी नागरिकों से उन इलाकों को खाली करने का आग्रह किया था, जहां हिज़्बुल्लाह ने हथियार जमा कर रखे थे। इसने हथियारबंद समूह के सैकड़ों ठिकानों पर हवाई हमलों की सबसे व्यापक लहर भी शुरू की।

Israel-Hezbollah War

लेबनान से आ रही तस्वीरों में अनगिनत कारें, वैन और पिक-अप ट्रक सामान से लदे हुए और लोगों से भरे हुए देखे गये हैं, कई परिवारों को अपने घरों से भागते देखा गया है। एपी की रिपोर्ट में अबेद अफौ ने कहा, कि "जब सुबह घरों पर हमले हुए तो मैंने सभी महत्वपूर्ण कागजात उठाए और हम बाहर निकल आए। हमारे चारों ओर हमले हुए। यह भयानक था।"

लेबनानी अधिकारियों ने कहा कि देश को 80,000 से ज्यादा संदिग्ध इजरायली फोन कॉल्स मिले हैं, जिनमें उसके नागरिकों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है। इस ताजा घटनाक्रम ने लेबनान में एक हफ्ते तक चली उग्रवादी गुटों के खिलाफ इजराइल के 11 महीने के अभियान को एक पूर्ण युद्ध की स्थिति के करीब ला दिया है। पिछले साल गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से ही इजराइल और लेबनान स्थित हिज्बुल्लाह के बीच सीमा पार से गोलीबारी जारी है, लेकिन पिछले हफ्ते से इजराइल ने अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया है।

अफौ, जो इजराइली सीमा से सिर्फ 5 किमी दूर होने के बावजूद लड़ाई की शुरुआत से ही याटर में रह रहे थे, उन्होंने जिले में आवासीय घरों पर विस्फोट शुरू होने के बाद वहां से भाग जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, कि "मैंने अपने बेटे की पीठ पर एक हाथ रखा हुआ था और उसे हिम्मत दे रहा था। " अफौ के परिवार में 6-13 वर्ष की आयु के तीन बेटे और कई अन्य रिश्तेदार हैं, जो अब हाईवे पर फंस गए हैं। यातायात उत्तर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वे कहां रहेंगे, लेकिन वे बस बेरूत पहुंचना चाहते हैं।

'हम वापस आएंगे'

जब यातायात सिडोन से गुजरा तो कारों की लंबी कतारें लग गईं। एक वैन रेंगती हुई गुजरी, जिसके पिछले दरवाजे खुले हुए थे और एक परिवार अंदर बैठा था, एक महिला लाल दुपट्टे में दरवाजे के पास खड़ी थी और उसका एक पैर बाहर लटका हुआ था और बीच में एक लड़का खड़ा था, जो रेलिंग पर लटका हुआ था। सड़क के किनारे लेबनान के सुरक्षा बलों का एक समूह, नीली जींस और 'पुलिस' लिखे काले गिलट पहने हुए अपनी बंदूकों के साथ खड़ा था।

वहीं, कारों से गुजरने वाले कई लोगों को 'हम वापस आएंगे' का नारा लगाते हुए देखा गया है। कुछ लोग कहते देखे गये, कि (इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन) नेतन्याहू से कहो, कि हम वापस आएंगे।" लेकिन एक अन्य व्यक्ति, जिसने सिर्फ अपना पहला नाम अहमद बताया, उन्होंने कहा, कि सिर्फ भगवान ही जानता है, कि उनका परिवार कभी घर वापस जा पाएगा या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+