Pager Explosion: लेबनान में हिज्बुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट, 8 की मौत, 2750 घायल
Lebanon Pager Explosion: लेबनान में संवाद करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर में विस्फोट की खबर है। दिल दहला देने वाली घटना में 2750 लोग घायल हुए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। घायलों में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये विस्फोट बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह में हुए। जबकि लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी NNA ने कहा कि लेबनान की मध्य बेका घाटी के अली अल-नहरी और रियाक कस्बों में भी "हैक" किए गए पेजर उपकरणों में विस्फोट हुए हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। मंगलवार को जहां- जहां विस्फोट हुए वो सभी स्थान हिज्बुल्ला के गढ़ माने जाते हैं।

विस्फोट को लेकर लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को पेजर को छोड़ने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।
Dozens of people have been injured in Lebanon as a result of an electronic attack, Sputnik's correspondent reports
Al Jazeera reports hacking and simultaneous undermining of Hezbollah's encrypted communications network pic.twitter.com/IgJBTBhM78
— Sputnik (@SputnikInt) September 17, 2024
बता दें कि हिज्बुल्लाह पर अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने बैन लगा दिया है। पिछले साल अक्टूबर में गाजा में इजरायली हमले शुरू होने के बाद से ही ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह लड़ाकों और इजरायल के बीच सीमा पार से संघर्ष जारी है। मौजूदा समय में तनाव चरम पर है। दोनों ओर से हमले बढ़ गए हैं।
8 की मौत, 2750 घायल
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। हादसे के बाद अपडेट देते हुए मंत्रालय ने बताया कि पेजर ब्लास्ट में 8 की मौत हो चुकी है, जबकि 2,750 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों के उचित इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बेरूत की सड़कों पर एम्बुलेंस
इन धमाकों के बाद बेरूत के दक्षिणी इलाकों में कई एम्बुलेंसों को अस्पतालों की ओर दौड़ते देखा गया है. एक सूत्र ने कहा कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, दक्षिण लेबनान और पूर्वी बेका घाटी में स्थित हिजबुल्ला के गढ़ में सैकड़ों हिज्बुल्लाह सदस्य अपने पेजर में विस्फोट के कारण घायल हो गए। ईरान के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि इस घटना में लेबनान में उसके राजदूत भी घायल हो गए हैं. हिज्बुल्लाह ने इस हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है। वहीं एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, टायर और सिडोन शहरों के बीच दर्जनों एम्बुलेंस दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications