पुतिन-मैक्रों का ऑडियो लीक, गुस्सा कर बोले रूसी राष्ट्रपति, मेरे पास बात करने का वक्त नहीं, खेलने जाना है

इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हो रही है।

मॉस्‍को, 07 जुलाईः 24 फरवरी वह तारीख थी जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इस युद्ध को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं ने प्रयास किए थे, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों देशों के बीच जंग टालने का एक प्रयास फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी किया था। अब जाकर इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हो रही है।

युद्ध से 4 दिन पहले हुई बात

युद्ध से 4 दिन पहले हुई बात

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने युद्ध शुरू होने से चार दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया था, लेकिन पुतिन ने यह कहकर उनका फोन काट दिया कि वह अभी जिम में हैं और बात नहीं कर सकते हैं। द सन में छपी एक रिपोर्ट में लीक्‍ड फोन कॉल्‍स के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेन में रूसी सेनाओं के दाखिल होने से चार दिन पहले ही मैक्रों ने पुतिन को फोन लगाया था। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच लंबी बात हुई। मैक्रों फोन कॉल के दौरान पुतिन के इरादों को समझना चाहते थे।

पुतिन-मैक्रों के बीच हुई बहस

पुतिन-मैक्रों के बीच हुई बहस

इस दौरान पुतिन और मैक्रों में फोन पर जमकर बहस हुई थी। मैक्रों ने पुतिन से कहा था, 'मुझे नहीं पता कि आपके वकीलों ने कानून कहां से पढ़ा है।' मैक्रों, पुतिन पर दबाव डाल रहे थे कि उन्‍हें अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से मिलना चाहिए ताकि हालात को शांत किया जा सके। झल्‍लाए पुतिन ने मैक्रों को कहा कि मिस्टर प्रेसिडेंट अभी मैं जिम में हूं और इसके बाद आइस हॉकी खेलने को निकलूंगा। मेरे पास बिल्कुल वक्त नहीं है।

डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है लीक्ड कॉल

डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है लीक्ड कॉल

फ्रांस 2 के हवाले से द सन ने यह रिपोर्ट छापी है। यह लीक्‍ड कॉल उस डॉक्‍यूमेंट्री का हिस्‍सा है जिसमें ये दर्शाने की कोशिश की गई है कि मैक्रों ने कैसे यूक्रेन वॉर को हैंडल किया है। इस तनावपूर्ण फोन कॉल में मैक्रों ये समझना चाहते थे कि युद्ध को टालने के लिए और कौन से विकल्‍प हो सकते हैं। इस बातचीत के दौरान पुतिन ने मैक्रों को कहा कि यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर जेलेंस्‍की के साथ क्षेत्र के अलगाववादियों वार्ता करने के इच्‍छुक हैं मगर वो उनके साथ वार्ता से इनकार कर रहे हैं।

तख्तापलट कर सत्ता में आए जेलेंस्की

तख्तापलट कर सत्ता में आए जेलेंस्की

पुतिन की इस बात पर मैक्रों को गुस्‍सा आ गया जिसपर उन्‍होंने कहा, 'मुझे नहीं मालूम कि आपके वकील आपको ये बता पाएंगे या नहीं कि एक संप्रभु देश में अलगाववादियों की तरफ से कानून के पाठ का प्रस्‍ताव दिया जाता है न कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेताओं की तरफ से।' इस पर पुतिन ने जवाब दिया, 'ये कोई लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार नहीं है। वो तख्‍तापलट के साथ सत्‍ता में आए हैं। लोगों को जिंदा जलाया गया है, खून-खराबा हुआ है और इसके लिए जेलेंस्‍की जिम्‍मेदार हैं।'

बाइडेन से बातचीत करने से भी इंकार

बाइडेन से बातचीत करने से भी इंकार

पुतिन, मैक्रों से कहते रहे कि उन्‍हें अलगाववादियों से बात करनी चाहिए और फ्रेंच राष्‍ट्रपति ने जवाब दिया, 'हमें उन और उनके प्रस्‍ताव से कोई फर्क नहीं पड़ता।' फोन कॉल कटने से पहले फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष को प्रस्‍ताव दिया था कि इस मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से चर्चा की जाए क्योंकि हम सबका उद्देश्य जंग को टालना है, लेकिन पुतिन ने इससे साफ इंकार कर दिया।

पुतिन बोले- मेरे पास वक्त नहीं

पुतिन बोले- मेरे पास वक्त नहीं

पुतिन ने कहा, 'सच कहूं तो मैं इस समय आइस हॉकी खेलने जाना चाहता था क्‍योंकि मैं अभी जिम में आपसे बात कर रहा हूं और एक्‍सरसाइज शुरू नहीं की है। मैं अपने सलाहकारों से पहले बात करूंगा।' इस बातचीत से साफ पता लगता है कि राष्ट्रपति यूक्रेन पर हमले का मन बना चुके थे और यह टेलिफोनिक बातचीत भी जल्द खत्म करना चाहते थे। इस फोन कॉल के 24 घंटे बाद रूस ने एक बिल पास किया जिसमें डॉनस्‍टेक के लोगों को मान्‍यता दी गई और पूर्वी यूक्रेन के लुहानस्‍क को स्‍वतंत्र घोषित कर दिया गया। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था।

रूस ने की आलोचना

रूस ने की आलोचना

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से कुछ दिन पहले दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई इस कॉल के प्रकाशन के लिए फ्रांस की आलोचना की है। बातचीत के प्रसारण पर टिप्पणी करते हुए, लावरोव ने कहा, "राजनयिक शिष्टाचार ऐसी रिकॉर्डिंग को एकतरफा लीक करने की अनुमति नहीं देता है"। इसके साथ उन्होंने आगे कहा कि इसमें रूस को शर्मिंदा होने जैसा कुछ नहीं है।

जर्मनी को पुतिन से पंगा लेना पड़ा महंगा, रूस ने सप्लाई चेन काटी तो चौपट होने लगे उद्योग, मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+