Las Vegas Shooting: अंधाधुंध फायरिंग और जान बचाकर सड़कों पर भागते लोगों का लाइव वीडियो
लास वेगास। लास वेगास के कसीनो में हुए फायरिंग में 59 की मौत और करीब 600 लोग घायल हुए। इस घटना ने अमेरिका को सदमे में डाल दिया है। इस बीच लास वेगास पुलिस ने लाइव रविवार रात को हुई फायरिंग का लाइव वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पुलिस और हमलावर के बीच मुठभेड़ हो रही है।

इस तीन मिनट के वीडियो में पुलिस कसीनो के मंडाले बे म्यूजिक कॉन्सर्ट के बाहर फायरिंग कर रही है। पुलिस मंडाले बे बिल्डिंग की दीवार के पीछे खड़ी होकर लगातार फायरिगं का जवाब दे रही है। फायरिंग करते वक्त पुलिस लोगों को वो जगह खाली करने के लिए जोर-जोर से कहती हुई नजर आ रही है।
पुलिस के अनुसार बंदूकधारी की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैड्डॉक के तौर पर हुई है। वह पैड्डॉक एक स्थानीय निवासी था। कसीनो के उस म्यूजिक क़ॉन्सर्ट हॉल में करीब 22,000 लोग जमा थे, तभी पैड्डॉक बंदूक लेकर हॉल में घुस गया और तबाही मचा दी।
इस घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस पूरी तरह बुरे लोगों की करतूत बताया है। ट्रंप ने आदेश जारी किया है कि व्हाइट हाउस और दूसरी संघीय इमारतों पर अमेरिकी ध्वज झुका दिए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications