मलेशिया में कैंपसाइट के पास भूस्खलन से 22 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

मलेशिया में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां लैंडस्लाइड में 22 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. राहत और बचाव का कार्य जारी है।

malaysia

मलेशिया में लैंडस्लाइड के चलते 21 लोगों की मौत हो गई है। रायटर की खबर के मुताबिक ये लोग गैरकानूनी टेंट में सो रहे थे, इसी दौरान भूस्खलन के चलते 21 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल ये लोग टेंट में सो गए थे, इसी दौरान भूस्खलन के चलते ये लोग टेंट में ही फंस गए। घटना के बाद राहत और बचाव की टीम मौके पर पहुंची और मिट्टी खोदकर, गिरे हुए पेड़ को हटाकर जीवित बचे लोगों को बाहर निकाला। कैंपसाइट में अभी भी दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर है।

रिपोर्ट के अनुसार अभी तक तकरीबन 53 लोगों को बचाया जा चुका है। अग्निशमन और राहत बचाव की टीम का कहना है कि यह हादसा राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके सेलांगोर में हुआ है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह तकरीबन 3 बजे एक फार्महाउस के पास हुआ है, जहां पर गैरकानूनी तरह से लोगों ने कैंपसाइट बना रखा था। अचानक भूस्खलन आने से ये लोग इसमे फंस गए। रिपोर्ट की मानें तो यह कैंपसाइट गैरकानूनी तौर पर चल रहा था। ऑर्गेनिक फार्म को चलाने के लिए सरकार की अनुमति लेने की जरूरत होती है लेकिन इसे वह अनुमति नहीं प्राप्त थी। मलेशिया सरकार का कहना है कि अगर कानून का उल्लंघन हुआ है तो सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि अगर फार्ममालिक दोषी पाया जाता है तो उसे 50 हजार रिगिट का जुर्माना और 3 साल की कैद हो सकती है।

बता दें कि तकरीबन 400 राहत और बचाव कर्मियों ने इस लैंडस्लाइट में फंसे लोगों को निकालने के लिए खुदाई का काम किया, जिसके बाद तकरीबन 12 लोगों को बाहर निकाला जा का। मृतकों में 5 बच्चे और 12 महिलाएं भी शामिल हैं। फायर चीफ नोराजम खामिस ने बताया कि दो शव जो पाए गए हैं, उन्होंने एक दूसरे को गले लगा रखा है, मुमकिन है कि दोनों मां-बेटी हैं। फार्म के मैनेजर ने बताया कि रात में रुकने के लिए यहां पर 30 बच्चों और 51 वयस्कों ने रजिस्टर किया था। घायलों में से एक महिला गर्भवती भी है। कैंपसाइट में 20 प्राइमरी स्कूल की टीचर और उनके परिवार के लोग भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+