महिला टीचर ने नाबालिग छात्र से बनाए शारीरिक संबध, गिरफ्तार

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक महिला टीचर पर नाबालिग छात्र से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। महिला टीचर अपने स्टूडेंट के बच्चे की मां बनने वाली है। मामला सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

महिला टीचर पर गंभीर आरोप

महिला टीचर पर गंभीर आरोप

डेली मेल की खबर के मुताबिक, आरोप है कि महिला टीचर ने अपनी देखरेख के दौरान 17 वर्षीय छात्र के साथ कम से कम छह बार संबंध बनाए। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि महिला टीचर ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। उसने छात्र को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नियमों को उल्लंघन किया।

छात्र ने किया था संबंधों का खुलासा

छात्र ने किया था संबंधों का खुलासा

पुलिस को घटना की जानकारी तब हुई जब छात्र ने स्कूल में एक काउंसलर को टीचर के साथ अवैध संबंध के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही टीचर को बीते महीने सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही लड़के के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

ड्रामा टीचर ने नाबालिग लड़की को किया प्रेगनेंट

ड्रामा टीचर ने नाबालिग लड़की को किया प्रेगनेंट

एक अन्य घटना में लंदन में एक ड्रामा टीचर को नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में हमेशा के लिए स्कूल से बाहर कर दिया गया है। टीचर के साथ संबंध बनाने के बाद छात्र गर्भवती हो गई। सिमॉन पर्संस नाम का यह ड्रामा टीचर काफी चर्चित है। उसने 15 साल की लड़की को ट्रेनिंग देना शुरू किया था। जब लड़की 16 साल की हुई तो टीचर की हरकतें बदलने लगीं और उसने लड़की को गलत ढंग से छूना और किस करना शुरू कर दिया।

स्कूल के अंदर बनाए शारीरिक संबंध

स्कूल के अंदर बनाए शारीरिक संबंध

छात्रा के 17वें बर्थडे पर आरोपी टीचर उसे एक ड्रामा ट्रिप के नाम पर बाहर ले गया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार चार सालों तक छात्रा का यौन उत्पीड़न करता रहा। यही नहीं, उसने एक बार स्कूल में भी उसके साथ संबंध बनाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि बच्चे का पिता उसका टीचर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+