International Labour Day: श्रमिक दिवस' पर गूगल ने बनाया खास डूडल

नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस है इसलिए सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल इस दिन को समर्पित किया है। आप इसे गूगल के होम पेज देख सकते हैं, इसमें रबर ग्लोब से लेकर स्टेथोस्कोप, सुरक्षा हेलमेट, बैटरी, नट और बोल्ट, पेंटिंग रोल-ऑन, तार, चश्मे टॉर्च सब कुछ शामिल है। इसमें वकर्स से संबंधित सभी औजारों को दिखाया गया है, जिनका रंग गूगल ने पर्पल रखा है।

Labour Day: श्रमिक दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल

आपको बता दें कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस यानि कि मजदूर दिवस मनाया जाता है। मई दिवस उन विभिन्न श्रम समारोहों को निर्दिष्ट कर सकता है, जो आठ घंटे के कार्य-दिवस के संघर्ष की स्मृति में 1 मई को आयोजित किया जाता है। इसलिए ही मई दिवस को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कहा गया है जो कि 1856 में ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ था। आज के दिन दुनिया के अधिकांश देशों में छुट्टी होती है।

भारत में मजदूर दिवस मनाने का आरंभ मद्रास से हुआ था

भारत में मजदूर दिवस कामकाजी लोगों के सम्‍मान में मनाया जाता है, भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्‍दुस्‍तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की गई थी। निश्चित तौर पर गूगल का यह प्रयास सराहनीय है, गूगल इससे पहले भी खास मौकों पर अपना डूडल चेंज करता रहता है। वैसे आज का डूडल काफी रोचक और सच्चाई को बयां करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+