बाथरूम की फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं अरबपति मॉडल काइली जेनर, लोगों ने पूछा- ऐसा पैसा किस काम का?
नई दिल्ली। अमेरिका की रिएलिटी स्टार और मशहूर मॉडल काइली जेनर लगातार चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर को लेकर यूजर्स अरबपति काइली की काफी खिंचाई कर रहे हैं। ये तस्वीर काइली के बाथरूम की है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक हो रहा है।

काइली ने शेयर की थी तस्वीर
काइली जेनर ने हाल ही में अपने घर के बाथरूम की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। जिसमें शावर से पानी गिर रहा है। इसमें शावर का हल्का पानी आ रहा है और बाथरूम भी साधारण ही लह रहा है। इसी को लेकर यूजर्स ने मजाक करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
सोशल मीडिया यूजर्स काइली के शावर से बहते पानी को लेकर खूब मजाक बना रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसे पैसे और अमीरी का क्या फायदा कि ढंग से पानी तक ना आए। यूजर्स तरह-तरह के मीम शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि काइली के बाथरूम से अच्छा पानी तो उनकी सोसायटी में आता है।

क्यों हो रहा मजाक
काइली जेनर मशहूर कर्दाशियां-जेनर परिवार का हिस्सा हैं। काइली जेनर रियलिटी टीवी स्टार कार्दशियां बहनों की सौतेली बहन हैं। काइली के नाम पर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति होने का रिकॉर्ड है। वो एक आलीशान घर में रहती हैं और अक्सर वो अपनी लग्जरी लाइफ के लिए ही चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनके शावर को लेकर इस तरह से मजाक हो रहा है।

2019 में बनी थीं सबसे कम उम्र की अरबपति
काइली जेनर ने मार्च 2019 में 21 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। फोर्ब्स की 2019 की अमीर लोगों की लिस्ट में एक अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ काइली जेनर दुनिया की सबसे यंग अरबपति थीं। हैं। 23 साल की काइली जेनर कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन है। उनकी कंपनी 'काइली कॉस्मेटिक्स' मेकअप प्रोडक्ट बनाती है। पांच साल पहले काइली ने तीन साल पहले कंपनी की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी 'काइली कॉस्मेटिक्स' के प्रोडक्ट काफी पसंद किए जाते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications