Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चौथी बार पिता बनने को लेकर सैफ अली खान ने कही खास बात, बताया साल के आखिर में क्या करना चाहते हैं

नई दिल्ली। अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। करीना जहां दूसरी बार मां बनने जा रही हैं तो वहीं सैफ चौथी बार पिता बनेंगे। सैफ ने कहा है कि वो बच्चों को पसंद करते हैं और अपने नए बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं इस बात को लेकर काफी खुश हूं कि हमारे बूढ़े होने से पहले एक नया मेहमान आ रहा है।

तीनों बच्चों से अलग रिश्ता

तीनों बच्चों से अलग रिश्ता

जीक्यू मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा, मैं इसको लेकर एक्साइटेड हूं कि मैं फिर पिता बनने जा रहा हूं। मुझे घर में बच्चों का रहना, खेलना-कूदना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि अपने तीनों बच्चों, सारा, इब्राहिम और तैमूर से अलग-अलग तरह का रिश्ता है। सारा और तैमूर बड़े बच्चे हैं, जिनके साथ मेरा अलग रिलेशन है। वह मैच्योर हो चुके हैं और जिंदगी के एक अलग पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। तैमूर छोटा है, उससे अलग रिश्ता है। अब मैं आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर काफी खुश हूं।

 साल के आखिर में आराम से वाइन पीना चाहता हूं

साल के आखिर में आराम से वाइन पीना चाहता हूं

सैफ ने कहा, ये साल हमारी जिंदगी के सबसे शानदार सालों में से एक हो सकता है। एक तो मैं अपने चौथे बच्चे का स्वागत करने जा रहा हूं। तो वहीं कई बड़ी फिल्में भी इस साल मेरी आ रही हैं। जिनके लिए मैंने बहुत मेहनत की है और उम्मीद कर रहा हूं कि मुझे इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। सैफ अली खान ने कहा कि इस साल के अंत में मैं बस बैठकर वाइन पीना चाहता हूं और जो साल गया है उसके लिए अच्छा महसूस करना चाहता हूं।

करीना ने 2016 में दिया था तैमूर को जन्म

करीना ने 2016 में दिया था तैमूर को जन्म

करीना कपूर ने 2016 में तैमूर अली खान ने जन्म लिया। अब 2021 में करीना दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं। बता दें कि करीना से पहले सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता से उनको दो बच्चे हैं। साल 1995 में सैफ पहली बार पिता बने थे, जब अमृता सिंह ने सारा अली को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2001 में उनके बेटे इब्राहिम अली खान हुए थे। अमृता सिंह से तलाक के बाद उन्होंने करीना से शादी कर ली थी।

सैफ अली खान स्‍टारर 'Tandav' के मेकर्स पर लखनऊ में FIR, लगे ये आरोप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+