हिटलर के आक्रमण के बाद पहली बार यूक्रेन के कीव, खार्किव में बमबारी, 2 दिन में मार डाले थे 30,000 यहूदी
कीव और खार्किव में हुए विस्फोटों ने 1941 में शहरों पर हुए जर्मनी के नाजियों द्वारा किए गए हमलों की यादें ताजा कर दीं।
कीव, 1 मार्च। 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ जंग के ऐलान के बाद रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन के बड़े शहरों कीव और खार्किव में जोरदार विस्फोट और हवाई हमलों की चेतावनी दे रहे सायरन लगातार सुनाई दे रहे हैं। मंगलवार को एक रूसी मिसाइल खार्किव में एक इमारत से टकरा गई, जिससे वहां स्थित सरकारी मुख्यालय को काफी नुकसान हुआ। वहीं खार्किव के राज्यपाल ने बताया कि सोमवार को शहर में हुई गोलाबारी में 17 लोगों की मौत हो गई। राजधानी कीव में धमाकों की जोरदार आवाज लगातार सुनाई दे रही है। सैटेलाइट तस्वीरों में कई घरों और इमारतों को जलते हुए दिखाया गया है। एडॉल्फ हिटलर के आक्रमण के बाद पहली बार कीव और खार्किव शहर में बमबारी हो रही है।

1941 में हिटलर ने किया था कीव पर हमला
कीव और खार्किव में हुए विस्फोटों ने 1941 में शहरों पर हुए जर्मनी के नाजियों द्वारा किए गए हमलों की यादें ताजा कर दीं। 20वीं सदी के मध्य में एडॉल्फ हिटलर ने यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 1941 में जर्मन सेना ने कीव शहर पर हमला बोला और दो दिनों में 30,000 से अधिक यहूदियों का नरसंहार कर दिया। इसके बाद आने वाले महीनों में कीव में तैनात जर्मन अधिकारियों ने कई हजार और लोगों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट, कैबिनेट मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया स्वागत
खार्किव पर कब्जा करने के लिए जर्मनी और सोवियत संघ में हुई थी लड़ाई
खार्किव शहर पर अपना कब्जा करने के लिए अक्टूबर 1941 की लड़ाई जर्मनी और सोवियत संघ के बीच हुई थी। रूसी सेना के हमलों ने द्वितीय विश्व युद्ध की यादों को ताजा कर दिया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार है कीव और खार्किव पर हमले किये गए हैं।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया द्वितीय विश्वयुद्ध को याद
शुक्रवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा द्वितीय विश्व युद्ध को याद करते हुए कहा, 'आज रात आपने कीव के नायक शहर में आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी शुरू कर दी। यह 1941 की तरह है। मैं उन सभी रूसी नागरिकों से कहना चाहता हूं जो विरोध करने के लिए बाहर आ रहे हैं: हम आपको सुनते हैं, आपने हमें सुना, आपने हम पर विश्वास करना शुरू कर दिया। हमारे लिए लड़ो। युद्ध लड़ो।'
हमने हिटलर को पटखनी दी थी अब रूस को देंगे मात
इसी तरह यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट कर कहा, 'पिछली बार हमारी राजधानी ने साल 1941 में जर्मनी के नाजियों द्वारा किए गए हमलों में ऐसा ही अनुभव किया था। यूक्रेन ने उस बुराई को हराया था और इस बुराई को भी हराएगा। पुतिन को रोको। रूस को अलग करो।'












Click it and Unblock the Notifications