Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव को बड़ी राहत, सजा की समीक्षा के बिल को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। पाकिस्तना की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की संसदीय पैनल से बड़ा राहत मिली है। गुरुवार को पाकिस्तान संसदीय पैनल ने सैन्य अदालत द्वारा कुलभूषण जाधव को दी गई मौत की सजा की समीक्षा के लिए सरकार के बिल को मंजूरी दे दी है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अदालत के निर्देशों के अनुरूप कुलभूषण जाधव की सजा पर समीक्षा करने की मांग की गई है जिसे संसदीय पैनल ने अपनी मंजूरी दी। इस दौरान विपक्ष ने इस बिल का जमकर विरोध किया।

Kulbhushan Jadhav in Pakistan jail gets relief approval for review of sentence bill by PAK Parliamentary Panel

बता दें कि भारतीय नौसेना से अवकास प्राप्त 50 वर्षीय कुलभूषण जाधव को जासूसी और आतंकवाद में शामिल होने के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने साल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2017 में ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख किया था। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जुलाई, 2019 में पाकिस्तान सरकार से कहा था कि वह कुलभूषण जाधव को दोषी ठहराए जाने और सजा देने के फैसले की प्रभावी समीक्षा व पुनर्विचार करे। इसके अलावा कोर्ट ने जाधव को बिना देने भारत द्वारा राजनयिक पहुंच देने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: कुलभूषण जाधव मामले में फिर पलटा पाकिस्‍तान, भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए कानून में संशोधन से किया इनकार

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कोर्ट के फैसले के बाद आज पाकिस्तान संसदीय पैनल ने जाधव की सजा की समीक्षा बिल को मंजूरी दे दी है। इस दौरान समिति की बहस में पाकिस्तान की न्याय एवं विधि मंत्री फरोग नसीम ने कहा कि अगर पाकिस्तान की संसद उस विधेयक को मंजूरी नहीं देती तो देश को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने संबंधी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, समिति में हिस्सा लेने वाले विपक्षी जमीयत उलेमा -ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्यों ने अध्यक्ष रियाज फत्याना से अनुरोध किया कि वह इस विधेयक को खारिज कर दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+