जानिए तीन किलर व्हेल के गर्भवती होने पर क्यों खुश हैं वैज्ञानिक
विक्टोरिया, 21 सितंबर: अमेरिका से लेकर कनाडा तक जीव वैज्ञानिक इन दिनों काफी रोमांचित हैं। जबसे उन्हें पता चला है कि ब्रिटिश कोलंबिया में एकसाथ तीन-तीन ओर्का व्हेल गर्भवती हो गई हैं, वे सिर्फ एक ही दुआ कर रहे हैं कि आने वाले समय में जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। बड़ी बात ये है कि ब्रिटिश कोलंबिया के समंदर में किलर व्हेल के गर्भवती होने का पता अमेरिकी वैज्ञानिकों को चला है और वे भी कनाडा के वैज्ञानिकों से कम उत्साहित नहीं हैं। इन व्हेलों पर वे ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रख रहे हैं। उनकी हर हरकत का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। उनके शरीर में होने वाले बदलावों को पढ़ने की कोशिश हो रही है।(सभी तस्वीरें सौजन्य: वाइल्ड वर्सेज यू ट्यूब चैनल के वीडियो ग्रैब से)

विलुप्त हो रही है ओर्का व्हेल
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के जीव वैज्ञानिकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। तीन किलर ओर्का व्हेल के गर्भवती होने पर वह वैसे ही खुश हैं, जैसे कि उनके खुद के घर में कोई नन्हा मेहमान आने वाला हो। सीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों व्हेल गर्भवती हैं, इसका पता दो अमेरिकी वैज्ञानिकों होली फीयर्नबैच और जॉन डर्बन ने लगाया है, जो लगातार ब्रिटिश कोलंबिया के विशेषज्ञों के संपर्क में रहते हैं। वैज्ञानिकों की खुशी की वजह ये है कि अगर व्हेल के बच्चे जीवित रह जाते हैं तो वे ब्रिटिश कोलंबिया में ओर्का व्हेल की विलुप्त होती आबादी के लिए बहुत ही मूल्यवान साबित होंगे।

वैज्ञानिकों को व्हेल के गर्भवती होने का कैसे पता चला ?
वॉशिंगटन के दोनों वैज्ञानिक इन व्हेलों पर नजर रखने के लिए लंबे समय से ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। समय के साथ उनके शरीर के आकार में आए बदलावों के साथ वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ब्रिटिश कोलंबिया से बड़ी खुशबरी आई है। बार्रेट-लेनार्ड ने कहा है 'ज्यादातर वर्षों में उनका कोई प्रजनन नहीं होता है। ऐसे में तीन का एक साथ गर्भधारण करना अच्छा है, यह बहुत ही रोमांचक है और काफी महत्वपूर्ण भी।' जाहिर है कि अब ड्रोन कैमरे ही उन तीनों गर्भवती व्हेल माताओं में होने वाले शारीरिक बदलावों पर नजर भी रखेंगे।

वैज्ञानिकों के सामने तीनों व्हेल के लिए ये है चिंता
ओर्का व्हेल बुरी तरह से विलुप्त होती जा रही हैं। इस समय ब्रिटिश कोलंबिया में सिर्फ 74 दक्षिणी निवासी ओर्का ही बच गए हैं। यानी 1970 की दशक में उनकी आबादी जो 90 से भी ज्यादा थी, वह लगातार घटती जा रही है। एंडेंजर्ड डॉट ओआरजी के मुताबिक 'अमेरिकी प्रशांत तट से दूर रहने वाले दक्षिणी निवासी ओर्का बुरी तरह से संकटग्रस्त हैं। वे अपने समाज को तीन अलग-अलग पॉड्स या समूह (जे, के, और एल) में मातृवंशीय आधार पर व्यवस्थित करते हैं - प्रत्येक की अपनी अनूठी बोली होती है।' वैज्ञानिकों के अनुसार ये तीनों गर्भवती व्हेल जे-पॉड वाली हैं। वैसे यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के रिसर्चर जोश मकल्नेस ने कहा है कि हालांकि किलर व्हेल में गर्भपात और शिशु मृत्यु दर काफी ज्यादा है, लेकिन वे कम से कम इन तीनों को लेकर काफी उम्मीद कर रह हैं और बहुत ही रोमांचित हैं।

क्यों विलुप्त हो रहे हैं ओर्का व्हेल ?
एंडेंजर्ड डॉट ओआरजी के अनुसार ओर्का व्हेल के विलुप्त होते जाने के मुख्य रूप से तीन कारण हैं- खाने की कमी, ध्वनि प्रदूषण और रासायनिक प्रदूषण। 'दक्षिणी निवासी ओर्का व्हेल अगले 15 वर्षों के भीतर लगभग पूरी तरह से विलुप्त हो सकती है, अगर हम उनकी मदद करने के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं।' इंडिपेंडेंट के मुताबिक इसी साल जून में कनाडा सरकार ने ब्रिटिश कोलंबिया के समंदर में जहाजों के यातायात पर नियमों को सख्त करके किलर व्हेल की रक्षा के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया था। सरकार ने ओर्का व्हेल के बारे में कहा था, 'जनसंख्या कम है और घटती जा रही है और यह स्थिति जारी रह सकती है।' इसमें समंदर में गतिविधि बढ़ने और तेल फैलने के साथ-साथ गंदगी बढ़ने को इसके लिए खतरा बताया गया था।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications