Coronavirus: फंडिंग बंद करने के ट्रंप के फैसले से जानें WHO पर क्या पड़ेगा असर?

वॉशिंगटन। अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की फंडिंग पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। ट्रम्प ने कहा कि डब्लूएचओ ने चीन में फैले कोविड-19 (कोरोनावायरस) की गंभीरता को छिपाया। अगर संगठन ने बुनियादी स्तर पर काम किया होता तो यह महामारी पूरी दुनिया नहीं फैलती और मरने वालों की संख्या काफी कम होती।

ट्रंप ने इसलिए बंद की फंडिंग

ट्रंप ने इसलिए बंद की फंडिंग

ट्रम्प ने कहा कि कोरोना को लेकर डब्लूएचओ अपना फर्ज निभाने में नाकाम रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन में जब यह वायरस फैला तो यूएन संस्था ने उसे छिपाने का प्रयास किया और इसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इससे पहले भी ट्रम्प ने डब्लूएचओ पर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

WHO पर लगाया ये आरोप

WHO पर लगाया ये आरोप

ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अपने प्रशासन को फंडिंग रोकने का आदेश दे रहे हैं। डब्लूएचओ ने इस महामारी को लेकर पारदर्शिता नहीं रखी कोरोना वायरस महामारी का कहर अमेरिका पर सबसे अधिक देखने को मिला है, यहां 6 लाख से अधिक लोग इस महामारी की चपेट में हैं और 25 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के फैलाने का आरोप चीन में लगाया और साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन पर भी इसका ठीकरा फोड़ा. इसी का नतीजा रहा कि अमेरिका ने अब WHO की जाने वाली फंडिंग को रोकने का फैसला लिया है।

अमेरिका हर वर्ष करता हैं इतनी फंडिंग

अमेरिका हर वर्ष करता हैं इतनी फंडिंग

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनियाभर में स्वास्थ्य क्षेत्र के संबंध में काम करता है। डब्लूएचओ वर्ष भर पूरे विश्‍व के राज्यों में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कार्यकमग चलाता हैं। इसी के लिए हर देश अपनी ओर से WHO में इन्वेस्ट करता है, जिसमें एक लंबे वक्त से अमेरिका सबसे बड़ा फंड देने वाला देश है अगर अमेरिका के फंड की बात करें इससे डब्लूएचओ को अत्‍यधिक फर्क पड़ेगा। हर साल डब्लूएचओ को 400-500 मिलियन डॉलर (करीब 3 हजार करोड़ रुपए) फंड देता है जो WHO के कुल बजट का 15 फीसदी है। जबकि चीन का योगदान 40 मिलियन डॉलर (करीब 300 करोड़ रुपए) है। हाल में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेसस ने कहा था कि कोविड-19 के मामले में राजनीतिक रंग देने से केवल मौत के आंकड़े ही बढ़ेंगे।अमेरिका की इस मुकाबले चीन की बात करें तो उसकी फंडिंग इसके सामने कुछ भी नहीं लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+