जानिये कैसे मच्छर कहीं भी आपको ढूंढकर आपका खून चूसता है
वाशिंगटन। कभी आपने सोचा है कि आप खुद को कितना भी कहीं छिपा लें लेकिन ये मच्छर आपको हर जगह से तलाश कर आपका खून कैसे चूसने लगते हैं। लेकिन कैलीफोर्निया के एक संस्थान ने अपनी रिसर्च में इन सारे सवालों को जवाब ढूढ लिये हैं। रिसर्च में इस बताया गया है कि मच्छरों को किस तरह से इंसानों के होने का पता चलता है। दरअसल इंसानों की गंध, शरीर से निकलने वाली गर्मी और मच्छरों की तेज इंद्रियां इसकी मुख्य वजह है।
रिसर्च में एक रोचक बात जो निकलकर सामने आयी है वह यह है कि जब किसी मादा मच्छर को खून की जरूरत होती है तो वह इसानों के खून को प्राथमिकता देती हैं। मच्छरों सहित कई जीवों को इंसानों का खून इसलिए पसंद होता है क्योंकि इसकी वजह होती है इंसान सहित कई जानवर कार्बन डाई आक्साइड छोड़ते हैं।
लेकिन मच्छर इंसानों से निकलने वाली गर्मी को काफी आसानी से पहचान लेते हैं जिसकी वजह से इंसानों को सबसे ज्यादा मच्छर काटते हैं। इसके लिए वह अपनी देखने की विशेष क्षमता का भी प्रयोग करते हैं।इस बात का पता लगाने के लिए कि कैसे मच्छर अपनी इंद्रियों का प्रयोग करते हैं कैलीफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने कुछ भूके मच्छरों को हवाभरी सुरंग में डाला जिसमें कई तरह की गंध थी।
एक सुरंग में सिर्फ कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस को डाला गया और इंसानो की सांस लेने की आवाज को उसमें कृतिम रूप से उत्पन्न किया गया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने 3डी कैमरे के माध्यम से यह जानने की कोशिश की कि ये मच्छर किस तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।
इस रिसर्च से पता चला कि मच्छर कितनी दूरी से अपने शिकार को सूंघ लेते हैं या सुन सकते हैं। जिसमें यह तथ्य निकलकर सामने आया कि 10 से 50 मीटर की दूरी से मच्छर इंसानो से निकलने वाली कार्बन डाई आक्साइड को सूंघ सकते हैं। जबकि मख्यियां 5 से 15 मीटर की दूरी से ही अपने शिकार को देख पाती हैं।













Click it and Unblock the Notifications