2085 में सिडनी का मेयर पढ़ेगा रानी की चिट्ठी, 63 साल पहले लिखे इस पत्र में ऐसा क्या लिखा है?
रानी एलिजाबेथ द्वारा लिखा गया एक गुप्त पत्र एक तिजोरी के अंदर बंद है। दिलचस्प बात ये है कि इस चिट्ठी को 63 सालों से नहीं खोला गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह गुप्त पत्र सिडनी में एक तिजोरी के अंदर बंद है।
सिडनी, 12 सितंबरः बीते 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। 1952 में गद्दी संभालने के बाद उन्होंने 70 सालों तक शासन किया। इतने लंबे समय तक शासन करने का उदाहरण बेहद कम देखा गया है। अब जब रानी का निधन हो गया है तो उनसे जुड़ी अनोखे किस्से धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा एक पत्र से जुड़ा है।

63 साल से तिजोरी में बंद है चिट्ठी
रानी एलिजाबेथ द्वारा लिखा गया एक गुप्त पत्र एक तिजोरी के अंदर बंद है। दिलचस्प बात ये है कि इस चिट्ठी को 63 सालों से नहीं खोला गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह गुप्त पत्र सिडनी में एक तिजोरी के अंदर बंद है। ऑस्ट्रेलिया के एक स्थानीय चैनल 7न्यूज के अनुसार, पत्र सिडनी में एक ऐतिहासिक इमारत में एक तिजोरी के अंदर है। यह पत्र नवंबर 1986 में रानी एलिजाबेथ द्वारा लिखा गया था जिसमें सिडनी के लोगों को संबोधित किया गया है।

63 साल बाद चिट्ठी को खोला जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किसी को भी नहीं पता, यहां तक कि महारानी के निजी कर्मचारियों को भी कोई अंदाजा नहीं है कि इस पत्र में क्या लिखा है। यह एक सुरक्षित स्थान पर कांच के बॉक्स में छिपाकर रखा गया है। इसके साथ एक और दिलचस्प चीज ये है कि इसे 2085 तक नहीं खोला जा सकता है। सिडनी के लॉर्ड मेयर को संबोधित इस पत्र के निर्देश में लिखा है- वर्ष 2085 में आपके द्वारा चुने जाने के उपयुक्त दिन पर, कृपया आप इस लिफाफा को खोलेंगे और सिडनी के नागरिकों को अपना संदेश उन्हें बताएंगे।

रानी ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया
बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि महारानी ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्रसिद्ध पहली यात्रा से, अब तक 16 यात्राएं कीं। इससे स्पष्ट था कि महारानी के हृदय में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक विशेष स्थान था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने महारानी को राज्य प्रमुख के पद से हटाने के लिए एक जनमत संग्रह कराया था, लेकिन वह हार गई थी।

न्यूजीलैंड ने किंग चार्ल्स को प्रमुख घोषित किया
शुक्रवार को सिडनी के प्रतिष्ठित ओपेरा हाउस में महारानी को श्रद्धांजलि दी गई। महारानी के गुजर जाने के बाद किंग चार्ल्स III राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुख होंने। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी राष्ट्रमंडल देश न्यूजीलैंड ने रविवार को एक टेलीविजन समारोह में किंग चार्ल्स III को आधिकारिक तौर पर अपना राज्य प्रमुख घोषित किया। ब्रिटेन को 70 वर्षों बाद एक सम्राट मिला है।
लादेन नहीं, शेख मोहम्मद था 9/11 का मास्टरमाइंड, दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में है कैद












Click it and Unblock the Notifications