VIDEO: वो सांप है तुम्हारा बेटा नहीं? शख्स ने कोबरा को साबुन से नहलाया, तभी उसे आया गुस्सा

किंग कोबरा का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो नहाता नजर आ रहा। बीच में जब कोबरा को गुस्सा आया तो उसने मग पर ही हमला कर दिया।

Cobra

Cobra Video: दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों की लिस्ट बनाई जाए, तो उसमें किंग कोबरा टॉप पर रहेगा। उसका जहर हाथी जैसे विशाल जानवर को भी मौत की नींद सुला दे। जब भी इंसानों का उससे आमना-सामना होता है, तो वो अपना रास्ता बदल देते हैं, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे। (वीडियो-नीचे)

बाथरूम में कोबरा को बिठाया

बाथरूम में कोबरा को बिठाया

वायरल वीडियो कहां का है, ये नहीं पता बस ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। आप देख सकते हैं कि बाथरूम में कोबरा बैठा हुआ है, जिसके पास एक शख्स खड़ा है। उसने पहले कोबरा पर पानी डाला और उसकी गंदगी हटाई। इसके बाद वो उसे साबुन लगाने लगा। काफी देर तक वो कोबरा को पानी से नहलाता रहा।

गुस्से में आया 'किंग'

गुस्से में आया 'किंग'

कोबरा भी गुस्से में था, लेकिन शुरू में उसने काफी बर्दाश्त किया। इसके बाद उसने उस मग पर हमला कर दिया, उसके जरिए शख्स पानी डाल रहा था। वैसे लग रहा था कि कोबरा के जहर वाली ग्रंथियां निकाल दी गई हैं, नहीं तो वो शख्स को मौत के घाट उतार सकता था। SAKHT LOGG नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो अपलोड किया गया है। इसके साथ कैप्शन था- ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए, जबकि वीडियो के ऊपर लिखा था कि इसी वजह से महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जीती हैं।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर मजे लिए। एक शख्स ने लिखा- भाई वो तुम्हारा बच्चा नहीं है, जो तुम उसे साबुन से नहला रहे। एक अन्य ने लिखा कि भाई बचकर रहना वर्ना तेरे अंतिम संस्कार में लोगों को नहाना पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा कि इसे देखकर तो मुझे मेरे एक्स की याद आ गई। ऐसा लग रहा कि जैसे वो बॉथ ले रही हो।

यहां कोबरा पालते हैं लोग

यहां कोबरा पालते हैं लोग

वैसे बहुत सी जगहों पर सांप को पालने की प्रथा है। इसमें महाराष्ट्र का शेतपल गांव भी शामिल है। वहां पर कोबरा को हर घर में पाला जाता है। उनके लिए घर में एक खास जगह बनाई जाती हैं, जहां पर वो आराम से रहते हैं। कहा जाता है कि घर के कच्चे हिस्से में सांप चुपचाप रहते हैं और उन्होंने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। इस खासियत की वजह से बहुत से लोग इस गांव को देखने जाते हैं।

कोबरा कितना है खतरनाक?

कोबरा कितना है खतरनाक?

आपको बता दें कि कोबरा को सांपों का राजा माना जाता है, इसी वजह से इनका नाम किंग कोबरा पड़ा। ये 10 फीट से लेकर 13 फीट तक बड़े हो सकते हैं। 20वीं सदी में तो मलेशिया में 18 फीट 9 इंच का कोबरा मिला था। इसका जहर इंसानों और अन्य जीवों की तंत्रिका प्रणाली पर सीधे असर करता है। जिस वजह से तुरंत बेहोशी, आंखों मका धुंधलाना, लकवा मारने जैसे प्रभाव देखने को मिलते हैं। कोबरा 5400 किलोग्राम वजन के एक हाथी को 3 घंटे में मौत की नींद सुला सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+