बेहद मशहूर रहे हैं किंग चार्ल्स के अफेयर के किस्से, इस चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री संग भी जुड़ा नाम
लंदन, 09 सितंबरः महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए किंग बन गए हैं। उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय कहकर बुलाया जाएगा। वहीं, उनकी पत्नी कैमिला, अब डचेस ऑफ कॉर्नवाल कहलाएंगी। चार्ल्स शाही परिवार के ऐसे सदस्य रहे हैं जिनके प्यार और विवाद के किस्से काफी मशहूर रहे हैं। चार्ल्स से जुड़े विवादों की चर्चा सिर्फ ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हुई।
Image- PTI

फरवरी 1981 में चार्ल्स की हुई शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चार्ल्स ने फरवरी 1981 में डायना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और डायना ने इसे स्वीकार कर लिया। यूं तो शादी से पहले चार्ल्स के कई प्रेम संबंध रहे थे, लेकिन उनकी होने वाली पत्नी का शादी के समय तक वर्जिन होना यानी कुंआरी रहना गर्व की बात मानी गई। यही वर्जिनिटी ब्रिटिश शाही परिवार की बहू बनने, अगली महारानी की दावेदारी रखने के लिए डायना की सबसे कीमती एलिजिबिलिटी थी।

कैमिला संग था चार्ल्स का अफेयर
24 जुलाई 1981 को 32 साल के किंग चार्ल्स की शादी 13 साल छोटी डायना स्पेंसर से हुई, लेकिन चार्ल्स का पहले से शादीशुदा कैमिला पार्कर बोल्ज नाम की महिला से अफेयर चल रहा था। कैमिला से चार्ल्स की मुलाकात अपनी शादी से 9 साल पहले एक पोलो मैच में हुई थी। दोनों एक दूसरे को अपना दिल हार बैठे। हालांकि प्रिंस और कैमिला का प्रेम लंबे वक्त तक चल नहीं पाया। लेकिन कैमिला का पहले भी एक प्रेमी रह चुका था, इस कारण राजपरिवार को कैमिला से चार्ल्स की शादी मंजूर नहीं थी।

शाही परिवार की वजह से टूटा रिश्ता
इसी बीच साल 1972 में आठ महीने के नौसैनिक कर्तव्य के कारण प्रिंस चार्ल्स को कैमिला से दूर जाना पड़ा जिसके बाद इनका रिश्ता टूट गया। चार्ल्स की अनुपस्थिति में कैमिला ने 1973 में अपने लंबे समय के प्रेमी, सेना अधिकारी एंड्रयू पार्कर बाउल्स से शादी कर ली। कैमिला की शादी के सात साल बाद चार्ल्स ने डायना से शादी कर ली। शादी के बाद डायना को मालूम चला कि चार्ल्स और कैमिला का रिश्ता अभी भी कायम है तो डायना बेहद दुखी हुई। ऐसा कहा जाता है कि डायना इस शादी से खुश नहीं थी और रिश्ते को तोड़ना चाहती थीं, लेकिन वो शाही परिवार के खिलाफ जाने का बड़ा कदम उठाने की हिम्मत नहीं कर सकीं।

इंटरव्यू में प्रिंस ने खोला राज
हालांकि दोनों के बीच संबंध खराब ही रहे और एक दिन साल 1995 में एक बेहद चर्चित टेलीविजन इंटरव्यू में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला के साथ अपने संबंधों को स्वीकार कर लिया। पूरी दुनिया में इस इंटरव्यू से हंगामा मच गया। इस रहस्योद्घाटन के बाद कैमिला और सेना अधिकारी एंड्रयू पार्कर बाउल्स की 22 साल पुरानी शादी टूट चुकी थी। और ठीक एक साल बाद अंतत: 1996 में प्रिंस चार्ल्स और डायना का तलाक हो गया। तलाक के बाद अब प्रिंस चार्ल्स और कैमिला बिना शादी के पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। कैमिला और चार्ल्स दोनों एक साथ 1999 में लोगों के सामने आए।

कई महिलाओं संग जुड़ा प्रिंस का नाम
2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने एक छोटे से समारोह में शादी कर ली। हालांकि इस शादी के अलावा भी युवा चार्ल्स का नाम कई महिलाओं से जुड़ा और वो चर्चा में रहे। इनमें लक्जमबर्ग की प्रिसेंस मारिया एस्ट्रीड, ड्यूक ऑफ वेलिंगटन की बेटी लेडी जेन वेलेस्ले, स्पेन के ब्रिटिश राजदूत की बेटी जोर्जियाना रशेल, मॉडल फियोना वॉटसन, अर्थर वेलेस्ले, डेविना शेफिल्ड, लेडी सारा स्पेन्शर के अलावा भी कई महिलाओं के नाम शामिल रहे हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया किस
इन सबके अलावा प्रिंस चार्ल्स का नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे से जोड़ा गया। 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। एक इवेंट के दौरान पद्मिनी को प्रिंस चार्ल्स को फूलों की माला पहनानी थी। पद्मिनी ने प्रिंस का स्वागत किया और साथ ही बिना परवाह किए उन्हें किस भी कर लिया था। उस समय पद्मिनी महज 15 साल की थीं। प्रिंस उनसे दोगुनी उम्र के थे। जब पद्मिनी ने ऐसा किया तो प्रिंस भी हैरानी हो गए गए। भारत और ब्रिटेन में इस घटना को लेकर काफी खबरें बनी थीl

पद्मिनी कोल्हापुरे ने खोला राज
इस घटना को याद करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वह मुंबई आ रहे थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि शूटिंग देखना चाहते हैंl राजकमल स्टूडियो में मेरी पहली फिल्म आहिस्ता-आहिस्ता की शूटिंग हो रही थी। शशि कला जी ने उनकी आरती उतारी और मैंने उनका स्वागत किया और उन्हें गाल पर एक किस कर दिया। मुझे नहीं मालूम मैंने ऐसा क्यों किया, लेकिन उन दिनों यह बहुत बड़ी बात थीl मुझे याद है एक बार मैं छुट्टी पर लंदन गई थी और ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछ लिया कि आप वही महिला हैं, जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था और मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुईं थीl'
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही? -
RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR -
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट -
कौन हैं गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ? पाकिस्तान लिंक से St. Kitts केस तक, असम चुनाव में क्यों है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications