किम-ट्रंप मुलाक़ात का वक़्त और जगह तय

ट्रंप और किम
Getty Images
ट्रंप और किम

साल भर पहले ऐसा सोचना भी नामुमकिन था लेकिन अब तो लगभग तय है कि अमरीका के राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता के बीच ऐतिहासिक मुलाक़ात होकर रहेगी.

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इन वार्ताओं के समय और जगह के बारे में तो नहीं बताया लेकिन इस बात के संकेत दिए कि मुलाक़ात से पहले उत्तर कोरिया में बंदी बनाए गए तीन अमरीकी नागरिकों को छोड़ा जा सकता है.

डोनल्ड ट्रंप
Getty Images
डोनल्ड ट्रंप

डोनल्ड ट्रंप ने कहा, "हम उत्तर कोरिया के साथ विस्तृत बातचीत करने जा रहे हैं और इन वार्ताओं से पहले ही उत्तर कोरिया के साथ हमारे बंदी नागरिकों की रिहाई के बारे में कुछ तरक्की हुई है. मेरे ख़्याल से आप जल्द ही कुछ अच्छी ख़बर सुनेंगे. और मुलाक़ात का वक्त और दिन तय हो गया है. हम जल्द ही इसकी घोषणा करने वाले हैं."

किम और ट्रंप मिलेंगे तो इन चुनौतियों का क्या होगा?

कोरिया सम्मेलन: क्या इस ऐतिहासिक मुलाकात से आएगी लंबी शांति

सेना में कटौती नहीं

लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ़ किया कि वो दक्षिण कोरिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को कम करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

पत्रकारों ने उनसे सीधे सवाल किया कि क्या उत्तर कोरिया से साथ बातचीत की मेज़ पर अमरीकी सेना की संख्या में कटौती शामिल होगी?

इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, " नहीं, नहीं. हम ऐसा नहीं करेंगे. अब मुझे बताना पड़ेगा कि भविष्य में कुछ पैसे बचाना चाहता हूं. आपको मालूम है न कि वहां हमारे 32 हज़ार सैनिक हैं. लेकिन मेरे ख़्याल से बहुत सी अच्छी बातें होने जा रही हैं. लेकिन एक बात साफ़ है - सैनिकों की संख्या वार्ताओं का हिस्सा नहीं होगी. बिल्कुल नहीं. "

सकारात्मक पहल

उधर उत्तर कोरिया ने एक और सकारात्मक क़दम उठाते हुए अपना टाइम ज़ोन दक्षिण के साथ मिला लिया है.

अब तक उत्तर कोरिया की घड़ियां दक्षिण कोरिया आधा घंटा पीछे चलती हैं.

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने इस दोनों देशों के एकीकरण की प्रक्रिया का पहला व्यवहारिक क़दम बताया है.

उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच वार्ताओं के बारे में आप ये कहानियां भी पढ़ सकते हैं -

अमरीका की किम जोंग उन से सीधी बात

उत्तर कोरिया के मंत्री गुपचुप स्वीडन क्यों पहुंचे?

ट्रंप से मुलाकात से पहले चीन पहुंचे किम जोंग उन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+