Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मशहूर एक्टर किम कार्दशियन का ‘बीमार’ पति कान्ये वेस्ट से टूटा रिश्ता, तलाक की अर्जी दाखिल

मशहूर हॉलीवुड टीवी रिएलिटी स्टार और हॉलीवुड एक्टर किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट की शादी टूट गई है। दोनों एक्टर ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है।

नई दिल्ली: मशहूर हॉलीवुड टीवी रिएलिटी स्टार और हॉलीवुड एक्टर किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट की शादी टूट गई है। दोनों एक्टर ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। पिछले काफी वक्त से अमेरिकन मीडिया में दोनों के अलग होने की खबरें आ रहीं थी जिसकी अब पुष्टि की जा चुकी है। दोनों एक्टर ने अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।

Kim Kardashian

बच्चों की कस्टडी लेने की अर्जी

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट ने 2012 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और 2014 में दोनों ने इटली में धूमधाम से शादी की थी लेकिन पिछले काफी वक्त से दोनों अलग अलग रह रहे थे और अब लॉस एजिल्स सुपीरियर कोर्ट में इस कपल ने तलाक की अर्जी दायर कर दी है। किम कार्दशियन ने अपने चार बच्चों की कस्टडी भी तलाक की अर्जी के साथ मांगी है। बताया जा रहा है कि कान्ये वेस्ट पिछले काफी वक्त से मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। जिसकी वजह से किम कार्दशियन ने उनसे तलाक लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि किम कार्दशियन कान्ये वेस्ट की मानसिक बीमारी से परेशान हो गईं थीं और कान्ये के साथ नहीं रहना चाहती थीं।

तलाक की अर्जी के साथ किम कार्दशियन ने अपने चार बच्चों की कस्टडी भी मांगी है। किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के चार बच्चे हैं, और उनके नाम 7 साल की नॉर्थ, 5 साल का बेटा सैंट, 3 साल की बेटी शिकागो और 21 महीने की बेटी साम है। बच्चों की कस्टडी किम कार्दशियन ने कोर्ट से मांगी है। आपको बता दें कि किम कार्दशियन तीसरी बार तलाक लेने जा रही हैं इससे पहले वो दो बार तलाक ले चुकी हैं। वहीं केन्या वेस्ट पहली बार तलाक लेने जा रहे हैं।

Kim Kardashian

खेल स्टेडियम में किया था किम को प्रपोज

किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट 2000 में पहली बार मिले थे लेकिन 2012 में दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में आये थे। कान्ये वेस्ट ने किम कार्दशियन को प्रपोज करने के लिए एक स्पोट्स स्टेडियम को ही किराए पर ले लिया था जिसमें ऑर्क्सेस्ट्रा प्ले किया जा रहा था और कान्ये वेस्ट के परिवारवाले स्टेडियम में बैठे हुए थे। 2014 में शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे के बुरे वक्त में काफी साथ दिए। केन्या वेस्ट ने 2018 में एक ट्वीट के जरिए किम कार्दशियन को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताया था। बाद में मानसिक बीमारी से गुजरने के दौरान केन्या वेस्ट कई बार अजीबोगरीब ट्वीट के जरिए सुर्खियों में आ रहे थे और कई मौकों पर किम कार्दशियन ने उनका बचाव भी किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+