Kim Jong Un: उत्तर कोरिया में अखबार बेचने वाले लोगों को भेजा जा रहा जेल, आखिर किस बात पर भड़के किम जोंग उन?

उत्तर कोरिया को लोग तानाशाह किम जोंग उन के सनक भरे फैसले के लिए भी जानते हैं। एक बार फिर से कोरियाई तानाशाह के अजीबो-गरीब कार्रवाई का मामला सामने आया है। इस देश में सरकारी अखबार बेचने वाले लोगों को जेल भेजा जाने लगा है।

यह मामला रोडोंग सिनमुन अखबार से जुड़ा है। ये उत्तर कोरिया की सरकार का मुखपत्र है। इस अखबार को लेकर ऐसा माना जाता है कि बेहद सम्मानित अखबार है और जिसने भी इसे खरीदा है, उससे इसक लिए इसे पूरा पढ़ना बेहद जरूरी है।

Jail For Selling newspaper

इसके पीछे की वजह ये है कि रोडोंग सिनमुन के पन्ने पर तानाशाह किम जोंग उन की तस्वीरें और उनकी पार्टी के विचार लिखे होते हैं। यही वजह है कि तानाशाह के सम्मान में अखबार को खरीदने वाले उनकी प्रतियों को सालों तक जमा करके रखते हैं।

इस अखबार के बारे में कहा जाता है कि यदि कोई नेता इसकी प्रतियों को इतना अधिक महत्व नहीं देता है या उसका अपमान करते पाया जाता है तो दंडित भी किया जा सकता है। लेकिन हाल में इस अखबार के पन्नों का अलग-अलग चीजों में इस्तेमाल होने लगा था।

द मिरर की रिपोर्ट में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के हवाले से लिखा, इसका उपयोग वॉलपेपर और ब्रेड, चावल केक और मिठाई जैसे खाद्य पदार्थों को लपेटने के लिए भी किया जाने लगा था। अखबार के मुताबिक उत्तर कोरिया में सिगरेट रोल करने वाले पेपर की बहुत ज्यादा कमी हो गई है।

ऐसे में दूसरे अखबारों की तरह इस अखबार का भी इस्तेमाल इन सब चीजों के लिए होने लगा। सरकार के जिन कार्यालयों में अखबार की पुरानी प्रतियों को इकट्ठा किया जाता है, वहां के अधिकारियों इसे बेचने लगे।

नकदी की कमी से जूझ रहे अधिकारियों ने देखा कि रोडोंग सिनमुन की प्रतियां दशकों से धूल फांक रही हैं, ऐसे में उन्हें इन्हें बेचने का आईडिया बेहतर लगा।। उन्हें अखबार बेचन के बदले में मोटे पैसे मिल रहे थे। लेकिन जल्द ही ये मामला सरकार के नजर में आ गया जिसके बाद कार्रवाई शुरू हो गई।

उत्तर कोरिया में मानवाधिकार समिति के निदेशक ग्रेग स्कार्लाटोइउ ने द मिरर से कहा, "बहुत विश्वसनीय स्रोतों ने पुष्टि की है कि कई लोगों को जेल भेजा गया है। उत्तर कोरिया में सिगरेट रोलिंग पेपर बहुत दुर्लभ है, इसलिए लोग अक्सर अपनी सिगरेट रोल करने के लिए अखबार के स्क्रैप का उपयोग करते हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए है जिनमें कई लोगों को एक शिविर में भेजा गया था क्योंकि उन्होंने किम जोंग की तस्वीरों वाले अखबार के स्क्रैप में अपना तंबाकू लपेट दिया था।"

दक्षिण प्योंगान प्रांत के एक सूत्र ने रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) को बताया कि 40 साल की दो महिलाओं को शनिवार को अखबार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसमें से एक महिला रोडोंग सिनमुन अखाबर को केक रैपर के रूप में इस्तेमाल कर रही थी जबकि दूसरी महिला तंबाकू विक्रेता थी। इन्हें से कपड़ों में गश्त लगाने वाले पुलिस अधिकारियों ने पकड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+