किम जोंग की US को धमकी, बोले- परमाणु बम का बटन हमेशा मेरी टेबल पर रहता है

Recommended Video

      Kim Jong Un ने Donald Trump को दी Nuclear Attack की धमकी | वनइंडिया हिंदी

      प्योंगयांगः नए साल पर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने नई धमकी दी है। साल 2018 की शुरुआत में किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को बड़ी धमकी देते हुए कहा है कि वो अमेरिका के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकते हैं। तानाशाह ने धमकी देते हुए कहा, 'पूरा अमेरिका हमारे परमाणु हथियारों के दायरे में हैं और न्यूक्लियर बटन हमेशा मेरे डेस्क पर होता है। यह कोई ब्लैकमेलिंग नहीं बल्कि वास्तविकता है।'

      तानाशाह किम जोंग ने दी धमकी

      तानाशाह किम जोंग ने दी धमकी

      तानाशाह किम जोंग ने कहा कि अमेरिका-नॉर्थ कोरिया के खिलाफ कभी युद्ध भी नहीं छेड़ सकता है। क्योंकि हमने अमेरिका के सभी हिस्सों पर परमाणु से हमले की क्षमता विकसित कर ली है।' अमेरिका को धमकी देने के साथ किम जोंग ने साउथ कोरिया को भी संदेश दिया और कहा कि बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं।

       फरवरी के महीने में विंटर ओलिंपिक्स होने वाले हैं

      फरवरी के महीने में विंटर ओलिंपिक्स होने वाले हैं

      साउथ कोरिया में फरवरी के महीने में विंटर ओलिंपिक्स होने वाले हैं इस पर किम का कहना था, 'यह संभव है कि दोनों कोरिया के अधिकारी जल्द मुलाकात करेंगे और इस पर विचार करेंगे।' (किम अपने देश के खिलाड़ियों को भेजने के बारे में बोल रहे थे।) परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में किम जोंग ने कहा कि नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसकी सुरक्षा को कोई खतरा होगा।

      तानाशाह ने जताई उम्मीद

      तानाशाह ने जताई उम्मीद

      तानाशाह ने उम्मीद जताई कि नॉर्थ कोरिया में आयोजन सफल होगा। साथ ही साउथ कोरिया में विंटर ओलिंपिक्स कोरियन देश की स्थिति को प्रदर्शित करने के लिए भी अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने रिश्ते सुधारने चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+