North Korea: तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने कहा- अमेरिका से बातचीत से कोई फायदा नहीं
वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया में अब तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग का दखल बढ़ता रहा है। शुक्रवार को कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की तरफ से 2000 शब्दों का एक लंबा-चौड़ा प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया। इस बयान में किम की बहन ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। किम यो जोंग ने साफ कर दिया है कि न तो साउथ कोरिया और न ही अमेरिका के साथ किसी तरह की कोई परमाणु वार्ता अब संभव हो पाएगी।
Recommended Video

नॉर्थ कोरिया का फायदा उठाने की फिराक में US
यह बयान हाल ही में अमेरिका की तरफ से आई टिप्पणियों के बाद जारी किया गया है। इसमें कहा गया था कि इस वर्ष अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच एक और सम्मेलन की उम्मीद है। किम यो जोंग को यह आइडिया अच्छा नहीं लगा है। उन्होंने कहा है कि इस समय यह आइडिया बिल्कुल ही अव्यवहारिक है और ऐसा होना पाना नामुमकिन है। उनका कहना है कि तीसरी समिट को अमेरिका अपने चुनावों में प्रयोग करना चाहता है। उनका कहना है कि अमेरिका बस समय नॉर्थ कोरिया को नीचा दिखाने में अपना समय नष्ट करना चाहता है और दोनों देशों के टॉप लीडर्स के बीच दोस्ताना रिश्तों का फायदा उठाना चाहता है।
भाई की करीबी हैं बहन
किम की मानें तो अमेरिका डिप्लोमैसी को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है और ऐसे में इस बार उनसे मुलाकात की कोई संभावना ही नहीं है। किम यो जोंग ने कहा कि कोई भी हैरान करने वाली बात हो सकती है और यह दोनों शीर्ष नेताओं के फैसले पर निर्भर करता है। किम की बहन ने कहा कि अगर शिखर वार्ता की जरूरत होती है तो यह अमेरिका की जरूरत है जबकि नॉर्थ कोरिया को इससे कोई फायदा नहीं है। किम यो जोंग अपने भाई की करीबी और विश्वासपात्र हैं। पिछले कुछ समय से वह नॉर्थ कोरिया के मामलों में काफी सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications