'कुत्ते भौंक रहे हैं', किम जोंग की बहन ने दिखाए तेवर, कहा, 'जासूसी उपग्रह पर मत पालो गलतफहमी'
किम जोंग उन ने इस साल ने पहली जनवरी को कहा था, कि उत्तर कोरिया का मिसाइल कार्यक्रम काफी तेजी से चलेगा और उत्तर कोरिया ने इस पूरे साल जमकर मिसाइलों का टेस्ट किया है।

Kim Jong Un News: उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन ने मंगलवार को अमेरिका और पश्चिमी देशों को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान जारी किया है। उन्होंने उत्तर कोरिया के जासूसी सैटेलाइट पर शक करने वाले लोगों को 'कुत्ते भौंक रहे हैं' कहकर खारिज कर दिया। उत्तर कोरिया ने पिछले हफ्ते अपना जासूसी सैटेलाइट लॉन्च किया है, जिसको लेकर कई पश्चिमी एक्सपर्ट ने शक जताया है।

फिर गरजी किम जोंग की बहन
उत्तर कोरिया ने दावा किया था, कि रविवार को उसने जो रॉकेट लॉन्च किया था, उसके जरिए एक जासूसी सैटेलाइट भेजा गया है, जो एक सैन्य उपग्रह है। वहीं, सोमवार को उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अंतरिक्ष से देखे गए दक्षिण कोरियाई शहरों की दो कम-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें जारी कीं थी और अपने दावे की पुष्टि करने की कोशिश की थी। दक्षिण कोरिया और अन्य जगहों के कुछ असैन्य विशेषज्ञों ने कहा कि, निगरानी के उद्देश्य से तस्वीरें बहुत अपरिष्कृत थीं, और यह प्रक्षेपण उत्तर कोरिया की मिसाइल टेक्नोलॉजी के लिए एक आवरण होने की संभावना है। दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि, उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

आलोचना से किम की बहन आग-बबूला
किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग उत्तर कोरिया की शक्तिशाली वर्कर्स पार्टी की वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्होंने अपने देश के आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। किम यो जोंग ने कहा कि, "क्या उन्हें नहीं लगा, कि उनका आकलन बहुत अनुचित और लापरवाह है, क्योंकि उन्होंने हमारी उपग्रह विकास क्षमता और संबंधित तैयारियों पर सिर्फ दो तस्वीरों के आधार पर टिप्पणी की है, जिसे हमने अपने अखबार में प्रकाशित किया है।" वहीं, किम जोंग उन की बहन ने आगे बोलते हुए दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों की टिप्पणियों को "निरर्थक" , "दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक" और "कुत्ते भौंक रहे हैं" बताया है।

जासूसी सैटेलाइट पर क्या बोलीं?
किम यो जोंग ने कहा कि, लॉन्च किए गए परीक्षण उपग्रह में एक व्यावसायिक कैमरा लगा है, क्योंकि सिर्फ एक बार के परीक्षण के लिए महंगे, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरे का उपयोग करने का कोई मतलब नहीं था। उन्होंने कहा कि, उत्तर कोरिया ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहनों के रूप में दो पुरानी मिसाइलों का इस्तेमाल किया है, जिनमें से एक ट्रैकिंग और सिग्नल प्राप्त करने के है और दूसरा सैटेलाइट तस्वीरें लेने और अन्य परीक्षणों के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि, अगर हमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करना होता, तो उसे हम ऐसे ही फायर कर सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि, दक्षिण कोरियाई कठपुतलियों जैसा दावा कर रहे हैं, उस तरह से हम रॉकेट के साथ सैटेलाइट की परीक्षण कभी नहीं करते। आपको बता दें कि, दक्षिण कोरिया की जासूसी सेवा के मुताबिक, किम जोंग उन की बहन का उत्तर कोरिया में अपने भाई के बाद दूसरा स्थान है और वो देश की दूसरी सबसे शक्तिशाली नेता मानी जाती हैं।

दक्षिण कोरिया का उड़ाया मजाक
इसके साथ ही किम जोंग उन की बहन ने मध्यम दूरी की मिसाइल फायरिंग के रूप में रविवार के लॉन्च के अपने आकलन के लिए दक्षिण कोरिया की सेना का मजाक उड़ाया। इसके साथ ही उन्होंने, उत्तर कोरिया द्वारा किसी भी बैलिस्टिक रॉकेट लिफ्टऑफ़ पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करने का दावा करने की मांग को लेकर दक्षिण कोरिया की यूनिफिकेशन मंत्रालय को लताड़ भी लगाई। किम यो जोंग ने कहा कि, जासूसी उपग्रह विकसित करना उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़ा एक संप्रभु अधिकार है। उन्होंने कहा कि, उत्तर कोरिया अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से लड़ेगा और अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देगा, क्योंकि उसके अस्तित्व के अधिकार को खतरा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications