यूक्रेन ने अफगानिस्तान में अपने विमान के अपहरण की बात नकारी

अपने नागरिकों को लेने अफगानिस्तान पहुंचा यूक्रेन का विमान हाईजैक

काबुल, 24 अगस्त: यूक्रेन ने अफगानिस्तान में अपने एक विमान का अपहरण किए जाने की बात को खारिज कर दिया है। राजधानी कीव से सरकार के लोगों ने कहा है कि अफगानिस्तान में अपने लोगों को लेने गए प्लान का ना तो अपहऱण हुआ है और ना ही उसे ईरान ले जाया गया है। ईरान ने भी इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। दरअसल यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने पहले कहा था कि काबुल में अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके एक विमान को हाइजैक कर लिया और उसे ईरान ले गए।

 अफगानिस्तान .

क्या कहा था उप विदेश मंत्री ने

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने कहा था कि उनके देश का एक विमान रविवार को काबुल पहुंचा था। इस विमान को अफगानिस्तान में फंसे यूक्रेन के लोगों को लेकर वापस आना था लेकिन कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने विमान को हाइजैक कर लिया और उसे ईरान ले गए। उन्होंने कहा कि ये कौन लोग थे, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन हाईजैक करने वाले हथियारों से लैस थे। विमान के अपहरण के चलते हमारी एयरलिफ्ट की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि हमारे लोग एयरपोर्ट तक नहीं पहुंच पाए। अब यूक्रेन ने इससे इनकार कर दिया है।

Recommended Video

    Afghanistan: Ukraine ने Kabul में अपने विमान के हाईजैक होने की बात से किया इंकार | वनइंडिया हिंदी

    दुनियाभर के देश अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने में लगे

    अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के लौटने के साथ ही वहां तालिबान का कब्जा हो गया है। तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद वहां रह लहे लोगों में दहशत है। खासतौर से विदेश के नागरिक डरे हुए हैं। ऐसे में दुनियाभर के देश अपने नागरिकों को वहां से निकाले में जुटे हैं। बताया गया है कि 100 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक अफगानिस्तान में फंसे हैं, जिनको निकालने की कोशिश यूक्रेन की सरकार कर रही है। भारत भी अपने नागरिकों को निकालने में जुटा है। ना सिर्फ दूसरे देशों के लोग बल्कि अफगानिस्तान के भी बहुत से लोग वहां से किसी तरह निकलना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+