पाकिस्तान: तोड़े गए मंदिर को फिर से बनाएगी खैबर पख्तूनख्वां सरकार , 45 लोग गिरफ्तार

इस्लामाबाद। pakistan rebuild hindutemple. पाकिस्तान (pakistan)के खैबर पख्तूनख्वां(khyber pakhtunkhwa) के करक जिले में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़कर (hindu temple vandalised)उसमें आग भी लगा दी थी। अब पाकिस्तान ने कहा है कि, वह उस मंदिर को फिर से बनवाएगी। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने शुक्रवार को कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में प्रांत में जिस मंदिर में भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी, अब उसका प्रांतीय सरकार पुनर्निर्माण कराएगी।

Khyber Pakhtunkhwa govt to rebuild Hindu temple vandalised by angry mob in Pakistan

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने शुक्रवार एक समारोह में कहा कि सरकार ने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को लोगों की भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की थी। वे इसके विस्तार कार्य का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने मंदिर पर हुए हमले में संलिप्त रहने के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले के सिलसिले में 45 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ज्यादातर लोग एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं। जमीयत उलेमा ए इस्लाम के नेता रहमत सलाम खट्टक को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता कामरान बंगश ने कहा था कि प्रांत की सरकार ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मंदिर का पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया है। इस बीच, अल्पसंख्यकों के अधिकारों से संबद्ध एक आयोग ने घटनास्थल का दौरा किया है। आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों और हिंदू समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की। करक जिले के टेरी गांव में मंदिर पर हुए हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और हिंदू समुदाय के नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार के गंभीर मामलों से अवगत कराया। सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान सरकार इस मामले की जांच करेगी और मंदिर के इस विध्वंस और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। भारत ने कहा कि यह पहली बार नहीं था जब पाकिस्तान में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+