कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा की गोली मारकर हत्या, खालिस्तानी निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी घटना

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बीच जारी तनाव के बीच कनाडा में A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके का कत्ल कर दिया गया है। सुक्खा दुनेके को कनाडा के विनिपिग में गोलियां मारी गई हैं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर सुक्खा 2017 में फर्जी दस्तावेजों पर भारत से कनाडा भाग गया था और उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सुक्खा खालिस्तान समर्थक ताकतों में शामिल हो गया था।

Who was Sukha Duneke

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के खुफिया सूत्रों ने बताया कि दविंदर बंबीहा गैंग के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुक्खा की हत्या का पैटर्न भी निज्जर की हत्या के जैसा ही है। ऐसा बताया जा रहा है कि गैंगवार की वजह से सुक्खा का कत्ल किया गया।

हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपुष्ट रिपोर्टों से लिखा है कि गैंगस्टर सुक्खा की हत्या कनाडा के विन्निपेग में की गई। इस दौरान निज्जर को लगभग 15 गोलियां मारी गईं।

कनाडा जाने के तुरंत बाद ही गैंगस्टर सुक्खा ने भारत में अपना नेटवर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। वहां वह आतंकी अर्श डल्ला के करीब आ गया। उसने प्रदेश में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली शुरू कर दी।

सुक्खा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में देविंदर बंबीहा गिरोह को सहायता और फंडिग करता था। वह ज्यादातर जबरन वसूली के लिए कॉल करता था और 'सुपारी' हत्याओं में शामिल था।

सुक्खा ने पिछले साल 14 मार्च को जालंधर के मल्लियां गांव में एक मैच के दौरान अपने साथियों की मदद से कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल की हत्या की साजिश रची थी। उसके खिलाफ पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या और अन्य जघन्य अपराधों के 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+