'ये देश हमारा, हम हैं इसके मालिक, गोरे जाओ बाहर', कनाडा पर खालिस्तान समर्थकों का दावा

कनाडा जिस खालिस्तान की आड़ में भारत की उपेक्षा कर रहा रहा था, अब उसका खामियाज उसे जल्द भुगतना पड़ सकता है। एक वायरल वीडियो को लेकर कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि खालिस्तान समर्थक कैसे कनाडावासियों से देश छोड़ने की मांग करते हुए ये दावा कर रहे हैं कनाडा के वे ही मालिक हैं।

एक वायरल वीडियो में श्वेत कनाडाई लोगों से देश छोड़ने और यूरोप और इंग्लैंड लौटने का आग्रह कर रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है। ये वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें कनाडा में खालिस्तान समर्थक समर्थकों को विवादास्पद टिप्पणी करते हुए, श्वेत कनाडाई लोगों को "आक्रमणकारी" कहा गया और उनसे इंग्लैंड और यूरोप लौटने का आग्रह किया गया।

Khalistan supporters in Canada

एक स्थानीय पत्रकार, डैनियल बॉर्डमैन द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया। दो मिनट की वीडियो क्लिप में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक मार्च (Nagar Kirtan) देखा गया। वीडियो के साथ कैप्शन में दावा किया गया कि खालिस्तानी समर्थकों ने "हम कनाडा के मालिक हैं" (we are the proprietors of Canada) और "गोरे लोगों को यूरोप और इजराइल वापस जाना चाहिए" (white people should move back to Europe and Israel) जैसे नारे लगाए।

दरअसल, कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के सरकार के कार्यकाल में खालिस्तान और अलगाववाद को बढ़ावा देना अब भारी पड़ रहा है। वायरल वीडियो में वीडियो में खालिस्तान समर्थकों की ओर से कनाडा के झंडों के बजाय खालिस्तानी झंडों का प्रमुखता से प्रदर्शन किया गया और कुछ प्रदर्शनकारी खुलेआम बयान देते हुए नजर आए कि कनाडा में उनका अधिकार है।

बता दें ये घटना कनाडा में खालिस्तानी आंदोलन को लेकर नई बहस का कारण बनी है। कनाडा में ये पहला मौका नहीं है जब खालिस्तान समर्थकों ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले ही सरकार और आम जनता के बीच खालिस्तानी अलगाववाद चिंता का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+