Amritpal Singh News: लंदन के बाद अब खालिस्तानियों ने अमेरिका में मचाया उपद्रव, भारतीय दूतावास को बनाया निशाना
attack Indian Consulate in San Francisco: ब्रिटेन के लंदन शहर में भारतीय उच्चायोग से झंडा उतारने की कायराना हरकत के बाद अब अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को शहर में खालिस्तानियों ने हमला किया है।

Image: Twitter
'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस का एक्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पंजाब पुलिस ने अब तक अमृतपाल सिंह के सौ से भी अधिक सहियोगियों को हिरासत में ले लिया है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर हो रहे इस कार्रवाई से विदेशों में भारत विरोधी तत्व हरकत में आ गए हैं। ब्रिटेन के लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में खालिस्तान समर्थकों और अलगाववादियों द्वारा खालिस्तानी झंडा फहराए जाने के बाद अब खालिस्तानियों ने अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को शहर में हमला किया है।
दीवारों पर फ्री अमृतपाल
खालिस्तान समर्थकों ने सैनफ्रांसिस्को के भारतीय वाणिज्य दूतावास में भारी तोड़फोड़ किया। खालिस्तानियों ने पहले भारतीय महावाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और अपने झंडे लगाए। भारतीय अधिकारियों ने इन झंडों को हटाया तो उन्होंने हमला कर दिया। भारतीय दूतावास पर छापा मारने वाले खालिस्तानी समर्थकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में खालिस्तानी समर्थकों को कार्यालय में घुसने, दरवाजे तोड़ने और नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। इन लोगों ने दूतावास की दीवार पर फ्री अमृतपाल नारे भी लिखे हैं।
ब्रिटेन में भी खालिस्तानियों ने किया हमला
इससे पहले ब्रिटेन की राजधानी लंदन में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने भारतीय उच्चायोग के सामने जमकर हंगामा किया था और भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को भी नीचे उतार दिया था। खालिस्तान समर्थकों के इस दौरान अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते दिखे। अमृतपाल सिंह की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा था, ''फ्री अमृतपाल सिंह, वी वांट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह।'
भारत सरकार ने जताई आपत्ति
इसके बाद भारतीय उच्चायोग ने खालिस्तानियों को करारा जबाव दिया है। इसके बाद भारतीय उच्चायोग के ऊपर विशालकाय तिरंगा झंडा लगाया गया। भारतीय उच्चायोग से तिरंगा हटाने की कोशिश करने के बाद खालिस्तानियों के खिलाफ पूरे भारत में गुस्सा फूट पड़ा है और लोगों की मांग है, कि जो भी लोग विदेशों में रहते हैं, और खालिस्तानियों का समर्थन करते हैं, उनके खिलाफ भारत सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए और भारत से उनके सारे कनेक्शन पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications