दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का खिताब जीतने वाले खगेंद्र थापा का निधन, 27 साल थी उम्र

काठमांडू। दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का खिताब अपने नाम करने वाले खगेंद्र थापा मागर का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह नेपाल के रहने वाले थे। थापा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल था। इस बात की जानकारी खगेंद्र थापा मागर फाउंडेशन ने दी। वह 67.08 सेंटीमीटर (2 फीट 2.41 इंच) लंबे थे। जानकारी के मुताबिक उनकी मृत्यु की वजह निमोनिया थी। जिसके चलते उन्हें नेपाल की राजधानी काठमांडू से 200 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

khagendra thapa magar, khagendra thapa magar dies, nepal shortest man dies, nepal news, nepal, guinness world record, kathmandu, खगेंद्र थापा माग, नेपाल, काठमांडू गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का सबसे छोटा आदमी, खगेंद्र थापा मागर की मौत

वह अपने माता-पिता के साथ रहते थे। थापा के भाई महेश थापा ने बताया कि उन्हें निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस बार उन्हें दिल से संबंधित परेशानी भी हुई और उनका निधन हो गया। थापा को पहली बार साल 2010 में उनके 18वें जन्मदिन के बाद दुनिया के सबसे छोटे कद का आदमी घोषित किया गया था। उनका वजन 6 किलो था। हालांकि एक साल बाद ही उनका ये खिताब फिलीपींस के जुनरे बलाविंग को मिल गया, जिनका कद 59.93 सेंटीमीटर और वजन 5 किलो था। थापा का जन्म 14 अक्टूबर, साल 1992 में हुआ था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार खगेंद्र थापा के पिता रूप बहादुर ने कहा था कि जब वह (थापा) पैदा हुए थे तब बहुत छोटे थे। वह हाथ की हथेली में आराम से आ सकते थे। उनके पिता ने बताया था कि उन्हें नहलाना बहुत मुश्किल था क्योंकि वह बहुत ज्यादा छोटे थे। दुनिया के सबसे छोटे आदमी के रूप में 27 वर्षीय थापा ने एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा की थी। थापा के बारे में सुनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे ने कहा, हम नेपाल से यह खबर सुनकर बहुत दुखी हैं कि खगेंद्र थापा अब हमारे साथ नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+