हमास आतंकियों की चंगुल में 9 महीने का बच्चा, एक महीने से परिवार को नहीं मिली कोई खबर
इजराइल-हमास जंग का आज 39वां दिन है। युद्ध में अब तक करीब 11 हजार 200 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि इजराइल में करीब 1200 लोगों ने जान गंवाई। 7 अक्टूबर को शुरू हुई इस जंग के दौरान हमास के लड़ाकों ने लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था। इनमें 32 बच्चे भी शामिल हैं।
अब खबर आ रही है कि बंधक बनाए गए बच्चों में सबसे कम उम्र का बच्चे की उम्र महज 10 माह है। इस बच्चे का नाम केफिर बिबास है जिसे महज 9 महीने की उम्र में किडनैप कर लिया गया था। इस बच्चे को उसके परिवार के साथ बंधक बनाया लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, केफिर बिबास दक्षिण इजराइल के किबुत्ज में अपने चार साल बड़े भाई और माता-पिता के साथ रहता था। उसने अभी-अभी घुटने के बल चलना शुरू किया था, कि अचानक उसकी जिंदगी ही बदल गई।
7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान हमास आतंकियों ने केफिर के चार साल के भाई, मां शिरी और पिता यार्डन को बंधक बना लिया और उन्हें गाजा ले गए। अब केफिर के दादा को उम्मीद है कि उनका बच्चा उसके माता-पिता को जल्द से जल्द रिहा कर दिया जाएगा।
केफिर के दादा एली बिबास ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पिछले एक माह से केफिर और उसके परिवार की कोई खबर नहीं मिली है। केफिर के दादा ने कहा, "अब मेरी जिंदगी का मकसद है अपने परिवार को वापस लाना।"
एली बताते हैं कि 7 अक्टूबर को उन्हें अपने परिवार से मिलने के लिए किबुत्ज जाना था, लेकिन हवाई हमले के सायरन की वजह से वह अपने परिवार से मिल नहीं पाए। एली ने कहा, "मेरा बेटा यार्डन अपने परिवार के साथ घर के भीतर एक कमरे में छिपा हुआ था।
उसने सुबह में अपनी बहन ओफ्री को मैसेज किया था और बता रहा था कि वहां क्या हो रहा है।" एली ने बताया कि उनके बेटे यार्डन ने सुबह 9.20 मिनट पर आई लव यू लिखकर मैसेज भेजा। उसने यही मैसेज अपनी मां और अपनी बहन को भी भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications