ओबामा ने दी मास्टर कार्ड सीईओ अजय बंगा को बड़ी जिम्मेदारी
वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के मास्टर कार्ड सीईओ अजय बंगा को एक अहम और बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है।

ओबामा ने सीईओ बंगा को अमेरिका के साइबर सिक्योरिटी के लिए बनाए गए कमीशन का मेंबर बनाया है। यह कमीशन अमेरिका के लिए साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने और इसे हर खतरे से बचाने का काम करता है।
क्यों ओबामा ने चुना बंगा को
इस कमीशन में कुल नौ मेंबर्स हैं और बंगा उनमें से एक होंगे। राष्ट्रपति ओबामा ने इस मौके पर कहा कि बंगा को इस कमीशन में इसलिए अप्वाइंट किया गया है क्योंकि वह काफी टैलेंटेड है।
उन्होंने कहा कि यह कमीशन में सिर्फ टैलेंटेड और अनुभवी लोगों को ही जगह दी जाती है और बंगा के पास ये दोनों काबिलियत हैं। हाल ही में बंगा को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
कौन हैं बंगा
अजय पाल सिंह बंगा को 12 अप्रैल 2010 में मास्टर कार्ड के सीईओ की जिम्मेदारी मिली थी। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ और उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज और अहमदाबाद स्थित आईआईएम से अपनी पढ़ाई पूरी की।
बंगा वर्ष 2009 में मास्टरकार्ड के साथ जुड़े थे और इससे पहले वह सिटी ग्रुप में काम करते था। वर्ष 1996 से वह सिटी ग्रुप के साथ जुड़े थे।
अपना पद छोड़ने से पहले वह सिटीग्रुप के एशिया पैसेफिक सीईओ के तौर पर काम कर रहे थे। बंगा इससे पहले भी अमेरिका में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications