नहीं है मुश्किल ओपन करना आईपैड का एक्टिवेशन लॉक, जानें कैसे?

केरल के निवासी हेमंथ, एप्पल के आईपैड का एक्टिवेशन लॉक खोलने में सफल हो गए।

न्यूयॉर्क। केरल के रहने वाले हेमंथ जोशेफ ने iOS 10.1 में एक बग खोज निकाला है जिसकी मदद से आईपैड के एक्टिवेशन लॉक को बायपास किया जा सकता है।

बता दें कि एप्पल आईफोन या आईपैड को फोन रखने वाले शख्स के आलावा, किसी और के लिए एक्टिवेशन लॉक ओपन करना मुश्किल है।

जोशेफ ने डिवाइस सेटअप में चल रहे प्रॉसेस iOS10.1 की कमजोरी की खोज करते हुए लॉक्ड आईपैड का लॉक ओपन कर दिया।

apple

जोशेफ ने किया...

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार जब जोशेफ से कहा गया कि वो वाई-फाई सेलेक्ट करें, उन्होंने अदर नेटवर्क चुना और WPA2-enterprise को चुना।

इसके बाद उन्होंने तीन चीजें भरीं, जिसमें नाम, यूजर नेम और पासवर्ड शामिल है। इस टेस्ट के दौरान जोशेफ ने पाया कि इन तीनों चीजों को भरने के लिए शब्दों की सीमा नहीं थी और उन्होंने कई हजार शब्द टाइप किए।

जोशेफ की उम्मीद थी कि इस प्रक्रिया से सॉफ्टवेयर क्रैश हो जाएगा। लेकिन इससे आईपैड फ्रीज हो गया।

इस वजह से हुए सक्षम

इसकी वजह से जोशेफ एक्टिवेशन लॉक पर बायपास करने में सक्षम हो गए और आईपैड पर उनका पूरा कंट्रोल हो गया।

बताया गया कि जोशेफ ने जिस बग की खोज की है उसे बीते महीने iOS अपडेट में सही कर दिया गया।

जोशेफ की वेबसाइट के अनुसार वो फिलहाल स्लैश सिक्योर में इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी रिसर्चर और केरल पुलिस साइबरडोम में बतौर कमांडर सेवा दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+