Kashmir Attack: भारत की सख्ती से दहशत में पाकिस्तान, नवाज शरीफ ने भाई शहबाज को दी कूटनीतिक नसीहत!

Kashmir Attack: 22 अप्रैल को हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान पर शिकंजा कसने में जुटा है। भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द करने समेत कई फैसले ले चुका है। इसी से डर कर पाकिस्तान में हलचल मची हुई है।

नवाज शरीफ ने शहबाज को दी नसीहत

इसी को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज( PML-N) के अध्यक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात की और मौजूद हालात की जानकारी दी।

शहबाज शरीफ ने भारत द्वारा लिए गए सिंधु जल समझौते को रद्द करने के फैसले समेत सभी कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही पाकिस्तान सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम को लेकर भी चर्चा की।

Kashmir Attack

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: चीनी ऐप्स से निर्देश, अमेरिकी हथियारों से हमला! NIA की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कूटनीतिक तरीके को अपनाएं- नवाज

वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने भाई और मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ को नसीहत देते हुए शांति वार्ता के जरिए ही समाधान निकालने के लिए कहा। वहीं इस दौरान नवाज शरीफ ने शहबाज सरकार के मंत्रियों को कम बोलने की सलाह भी दी।

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: 'बंदूक से आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकते', जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?

भारत की ओर से उठाए गए कदम

बता दें कि, भारत सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान पर कार्रवाई कर रही है।

  • सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया गया।
  • अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई 2025 तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।
  • SAARC वीज़ा छूट योजना के तहत जारी किए गए सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
  • भारत में मौजूदा पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों में देश छोड़ने का निर्देश।

Take a Poll


पाकिस्ता NSC की बैठक में लिया गया प्रमुख फैसला

वहीं भारत की ओर से उठाए गए फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी अपने NSC की बैठक में कई फैसले लिए

  • भारत द्वारा इंडस वाटर ट्रीटी को निलंबित करने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।
  • पानी को पाकिस्तान के 240 मिलियन नागरिकों की जीवनरेखा बताया गया
  • भारतीय उच्चायोग के स्टाफ की संख्या 30 तक सीमित कर दी गई है (30 अप्रैल से प्रभावी)
  • भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान की हवाई सीमा (airspace of pakistan) तुरंत बंद कर दी गई है।
  • भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंधों पर रोक, चाहे वे किसी तीसरे देश के ज़रिए क्यों न हों।
  • वाघा बॉर्डर को तत्काल बंद कर दिया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+