Kashmir Attack: 'बंदूक से आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकते', जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?

Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों से माफी माफी मांगी। वहीं उन्होंने कहा कि, अभी मैं मैं जम्मू और कश्मीर के लिए स्टेटहुड की मांग किस मुंह से कर सकता हूं।

Kashmir Attack

'माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं'

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'यह घटना पूरे देश को प्रभावित करती है। हमने पहले भी ऐसे कई हमले देखे हैं। इतने बड़े पैमाने पर हमला 21 सालों बाद बैसरन में हुआ है।'

'मुझे मृतकों के परिवारों से माफी कैसे मांगनी चाहिए, यह मुझे नहीं पता मेजबान होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी थी कि पर्यटकों को सुरक्षित वापस भेजूं। मैं यह नहीं कर सका। मुझे माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं।'

बंदूक से आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकते

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'आतंकवाद और उग्रवाद तब खत्म होगा जब लोग हमारा समर्थन करेंगे। यह उसी की शुरुआत है। हमें कुछ भी ऐसा नहीं कहना या दिखाना चाहिए जो इस उठ खड़े हुए आंदोलन को नुकसान पहुंचाए।'

'हम उग्रवाद को बंदूकें इस्तेमाल करके नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन यह तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक लोग हमारा समर्थन नहीं करेंगे। और अब ऐसा लगता है कि लोग उस बिंदु तक पहुँच रहे हैं।'

पहली बार कश्मीर के लोग एकजुट

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'हममें से कोई भी इस हमले का समर्थन नहीं करता। इस हमले ने हमें खोखला कर दिया है। हम इस में कोई उजाला ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 26 सालों में, मैंने कभी नहीं देखा कि लोग इस तरह के हमले के खिलाफ विरोध में बाहर आए हों।'

ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: चीनी ऐप्स से निर्देश, अमेरिकी हथियारों से हमला! NIA की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अभी पूर्ण राज्य की मांग नहीं करेंगे

उन्होंने आगे कहा कि, मैं इस मौके का उपयोग स्टेटहुड की मांग करने के लिए नहीं करूंगा। पहलगाम के बाद, मैं जम्मू और कश्मीर के लिए स्टेटहुड की मांग किस मुंह से कर सकता हूं? मेरी क्या इतनी सस्ती सियासत है?

'हमने पहले स्टेटहुड की बात की है और भविष्य में भी करेंगे, लेकिन अगर मैं केंद्रीय सरकार से कहूं कि 26 लोग मारे गए हैं, अब मुझे स्टेटहुड दो तो यह मेरे लिए शर्मनाक होगा।'

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: क्या सरकार शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा देगी? पत्नी ने उठाई आवाज़, जानिए क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+