भारत की कमला हैरिस पहुंचेंगी अमेरिकी कांग्रेस, रचेंगी इतिहास

भारतीय मूल की कमला हैरिस पहली भारतीय-अमेरिकी सीनेटर बनने के करीब। कमला की मां तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई की रहने वाली थी।

वाशिंगटन। कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस जल्‍द ही एक इतिहास रच सकती है। कमला अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी सीनेटर बनने की ओर बढ़ रही हैं।आठ नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों से पहले आए रूझानों में वह अपने प्रतिद्वंदी से काफी आगे चल रही हैं।

kamala-harris-indo-senator.jpeg

कमला अगर चुनी जाती हैं तो वह Hभारतीय-अमेरिकी मूल की पहली अमेरिकी कांग्रेस की सदस्या होंगी। कमला हैरिस जिनकी उम्र 51 वर्ष है उन्‍हें राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का समर्थन हासिल है और वह उपराष्‍ट्रपति जो बाइडेन की भी फेवरिट हैं।

ओबामा और बाइडेन का समर्थन हैरिस के चयन की संभावनाओं को और मजबूत करता है।

हैरिस को उनकी डेमोक्रेट साथी लॉरेट्टा सांचेज पर बड़ी बढ़त हासिल है। अमेरिकी सीनेट के लिए हैरिस काफी आगे चल रही हैं। पिछले वर्ष जनवरी से ही हैरिस आगे चल रही हैं।

हैरिस का जन्‍म ऑकलैंड, कैलिफोर्निया में हुआ था। उनकी मां तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई की रहने वाली थीं जो वर्ष 1960 में अमेरिका चली गई थी। हैरिस के पिता जैमकन-अमेरिकी मूल के नागरिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+