US Elections 2024: अमेरिका में पहली बार भारतवंशी राष्ट्रपति? कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को सर्वे में पछाड़ा

US Elections 2024: अगर ताजा सर्वेक्षण की मानें, तो अमेरिका को पहली बार भारतवंशी राष्ट्रपति मिल सकती है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स/इप्सोस पोल के सर्वेक्षण के मुताबिक, हाल ही में संभावित डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, वर्तमान में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प से दो प्रतिशत अंकों से आगे चल रही हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनावी रेस से बाहर होने के बाद अब कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से सबसे तगड़ा उम्मीदवार माना जा रहा है और बाइडेन ने भी कमला हैरिस का ही समर्थन किया है, और माना जा रहा है, कि कमला हैरिस ही अगले महीने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी।

US Elections 2024

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैम्पेन शुरू करने के 36 घंटे के भीतर ही डेमोक्रेटिव पार्टी के डेलिगेट्स का समर्थन हासिल कर लिया है।

कमला हैरिस इस वक्त अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं और उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के करीब करीब सभी बड़े नेताओं से समर्थन हासिल हो गया है और उन्होंने देश भर में हजारों लोगों से रिकॉर्ड 100 मिलियन डॉलर फंड जुटा लिए हैं।

कमला हैरिस की दावेदारी के बाद जो बाइडेन के नाम पर विभाजित डेमोक्रेटिक पार्टी में एक नई ऊर्जा आ गई है और अब तक जैसा लग रहा था, कि डोनाल्ड ट्रंप के सामने बाइडेन बुरी तरह से हार जाएंगे, वो नये सर्वे में कमला हैरिस से पीछे हो गये हैं।

कमला हैरिस ने सोमवार को एक बयान में कहा, कि "मुझे गर्व है, कि मुझे हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक समर्थन मिला है... यह चुनाव दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच एक स्पष्ट विकल्प प्रस्तुत करेगा... अगले कुछ महीनों में, मैं पूरे देश में यात्रा करूंगी और अमेरिकियों से हर मुद्दे पर बात करूंगी। मेरा पूरा इरादा हमारी पार्टी और हमारे देश को एकजुट करना और डोनाल्ड ट्रम्प को हराना है।"

सर्वेक्षण में कमला हैरिस निकलीं आगे

कमला हैरिस, जिनके चुनाव अभियान टीम का कहना है, कि उन्होंने डेमोक्रेटिक नामांकन हासिल कर लिया है, उन्होंने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में 44 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल किया है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को सिर्फ 42 प्रतिशत वोट ही मिल पाए हैं।

15-16 जुलाई के सर्वेक्षण में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प 44-44 प्रतिशत के साथ बराबरी पर थे, जबकि 1-2 जुलाई के सर्वेक्षण में ट्रम्प एक प्रतिशत अंक से आगे थे। लेकिन, अब बाजी पलट गया है।

सोमवार और मंगलवार को आयोजित नए सर्वेक्षण में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के बाद गुरुवार को ट्रंप ने औपचारिक रूप से नामांकन स्वीकार किया और रविवार को बाइडेन ने घोषणा की, कि वह रेस से हट रहे हैं और कमला हैरिस का समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण, अमेरिका में किस उम्मीदवार को बढ़त मिल सकती है, उसका काफी हद तक सटीक विश्लेषण कर देते हैं, क्योंकि अमेरिकी राजनीति में देखा जाता है, कि मुट्ठी भर वोटर्स ही होते हैं, जो आखिर आखिर तक तय करते हैं, कि उन्हें किसे वोट देना है और वही तय करते हैं, कि कौन राष्ट्रपति बनेगा।

हालांकि, ट्रंप के चुनाव अभियान टीम के एक पोलस्टर ने कमला हैरिस के समर्थन में बढ़ोतरी दिखाने वाले किसी भी पोल को खारिज करते हुए तर्क दिया, कि उनकी नई उम्मीदवारी के व्यापक मीडिया कवरेज के कारण उनकी लोकप्रियता में अस्थायी वृद्धि देखने को मिल सकती है। ट्रंप के कैम्पेन से जुड़े पोलस्टर टोनी फैब्रीज़ियो ने पत्रकारों को एक रिलीज में कहा है, कि "यह उछाल अगले कुछ दिनों में सही स्थिति दिखाना शुरू कर देगा और ये स्थिति कुछ समय तक रहेगा।"

कमला हैरिस को लेकर क्या सोचते हैं लोग?

रॉयटर्स/इप्सोस पोल के मुताबिक, रजिस्टर्ड मतदाताओं में से करीब 56 प्रतिशत ने इस कथन से सहमति व्यक्त की, कि 59 साल की कमला हैरिस "मानसिक रूप से तेज हैं और चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं", जबकि 49 प्रतिशत ने 78 साल के डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भी यही कहा। जबकि, 81 साल के जो बाइडेन के बारे में सिर्फ 22 प्रतिशत मतदाताओं ने ये सोचा था, जिन्होंने 27 जून को हुए ट्रंप से बहस के दौरान विनाशकारी प्रदर्शन किया था।

करीब 80 प्रतिशत डेमोक्रेटिक मतदाताओं ने कहा, कि वे बाइडेन को पॉजिटिव नजरिए से देखते हैं, जबकि 91 प्रतिशत ने कमला हैरिस को लेकर सकारात्मक बाते कही हैं।

सर्वेक्षण में तीन-चौथाई डेमोक्रेटिक मतदाताओं ने कहा, कि वे इस कथन से सहमत हैं, कि पार्टी और मतदाताओं को अब कमला हैरिस का समर्थन करना चाहिए, जबकि केवल एक चौथाई ने कहा, कि पार्टी के नामांकन के लिए कई उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

हालांकि, मंगलवार को पत्रकारों के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, कि वो पूरी तरह से आश्वस्त हैं, कि वो कमला हैरिस को हरा देंगे। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप कई बार कमला हैरिस को बहस के लिए चुनौती दे चुके हैं। 27 जून को जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बहस हुई थी और दोनों के बीच दूसरी बहस की तारीख 10 सितंबर को तय की गई थी, लेकिन अब शायद वो बहस नहीं होगी। वहीं, फिलहाल ये तय नहीं है, कि डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कब बहस होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+