US Presidential Debate 2024: कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच महाबहस , जानिए बड़ी बातें

US Presidential Debate 2024 Key Points: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच संभावित रूप से खेल बदलने वाली टेलीविजन बहस अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया में शुरू हो गई है, जो नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रतिद्वंद्वियों की पहली और संभवतः एकमात्र टक्कर है।

अमेरिका के लाखों मतदाता इस बहस को टेलीविजन और अलग अलग स्रोतों से देख रहे हैं। 90 मिनट की बहस के दौरान एक भी गलती अमेरिकी इतिहास में सबसे नाटकीय व्हाइट हाउस की रेस में से एक का संतुलन बदल सकती है, जिसमें 5 नवंबर के मतदान से सिर्फ 56 दिन पहले दोनों उम्मीदवार चुनावों में बराबरी पर हैं।

US Presidential Debate 2024

अमेरिका की पहली महिला, अश्वेत और दक्षिण एशियाई उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए दबाव यकीनन ज्यादा है, क्योंकि वह अपनी पहली राष्ट्रपति बहस में भाग ले रही हैं।

इसके साथ ही, यह उन मतदाताओं को जीतने का एक महत्वपूर्ण मौका होगा, जो अभी भी उनके बारे में बहुत कम जानते हैं, क्योंकि सर्वेक्षणों से पता चलता है कि जुलाई में 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बाइडेन की जगह लेने की रेस में शामिल के बाद वो काफी तेजी से आगे बढ़ी हैं और ट्रंप के साथ रेस में बराबरी पर पहुंच गई हैं।

वहीं, पूर्व रियलिटी टीवी स्टार ट्रंप, अर्थव्यवस्था और आव्रजन जैसे मुद्दों पर कमला हैरिस पर हमला कर रहे हैं और बाइडेन प्रशासन के दौरान किए गये कामकाज के लिए कमला हैरिस को घेर रहे हैं।

कमला हैरिस ने अर्थव्यवस्था पर पहला सवाल लिया

बहस की शुरुआत एक अजीबोगरीब तरह से हाथ मिलाने से हुई। फिर कमला हैरिस ने पहला सवाल लिया, कि क्या अमेरिकी अर्थव्यवस्था चार साल पहले की तुलना में अब बेहतर है?

पहले सवाल का जवाब देते हुए कमला हैरिस ने खुद को एक "मध्यम वर्ग की लड़की" बताया और फिर अपने आर्थिक मंच के कुछ ज्यादा लोकप्रिय हिस्सों को दोहराया, जिसमें नए माता-पिता के लिए टैक्स कटौती, पहली बार घर खरीदने वालों को सहायता और छोटे व्यवसायों के लिए समर्थन शामिल है।

कमला हैरिस ने कहा, "दूसरी ओर, मेरे प्रतिद्वंद्वी की योजना वही करने की है जो उन्होंने पहले किया है, यानी अरबपतियों और बड़ी कंपनियों के लिए टैक्स कटौती प्रदान करना।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+