साउथ कोरिया की पॉप सिंगर गू हारा की मौत, घर में मिला शव

नई दिल्ली। साउथ कोरिया की पॉप सिंगर गू हारा की मौत हो गई। 28 साल की गू हारा का शव उनके घर में मिला। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने इसी साल मई में आत्महत्या की भी कोशिश की थी, लेकिन डॉक्टरों ने उस वक्त उन्हें बचा लिया था। पुलिस को अभी मौत के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस छानबीन कर रही है और मौत की वजह तलाश रही है। लंबे समय बाद उन्होंने पिछले हफ्ते परफॉर्म किया था। इसके लिए गू हारा ने अपने दर्शकों से माफी भी मांगी थी।

 K-pop singer Goo Hara found dead aged 28 at her Home

विवादों में रही सिंगर ने कुछ वक्त पहले ही अपने पूर्व सहयोगी पर शारीरिक रूप से हमला करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। बाद में उन्हें इस मामले में जेल भी जाना पड़ा। गू हारा को पहचान तब मिली जब साल 2008 में वो के-पॉप ग्रुप में शामिल हुई थीं। इस महीने पहले ही इस के-पॉप ग्रुप के एक और सदस्य ने इसी तरह से आत्महत्या कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+