जूनो ने अतंरिक्ष से भेजी ज्यूपिटर की शानदार फोटोग्राफ
कैलिफोर्निया। नासा के सैटेलाइट जूनो ने ज्यूपिटर की कक्षा से तस्वीरें भेजनी शुरू कर दी हैं। जूनो से ज्यूपिटर के अलावा इसके आसपास मौजूद बड़े चंद्रमाओं की फोटोग्राफ्स भेजी हैं। आपको बता दें कि पांच वर्ष के लंबे सफर के बाद जूनो, पिछले दिनों ज्यूपिटर की कक्षा में पहुंचा है।

जूनो ने जो फोटोग्राफ भेजी है वह पूरी तरह से कलर फोटो और इस फोटो में पूरा वायुमंडल नजर आ रहा है। जूनो पिछले छह दिनों से पृथ्वी के चक्कर काट रहा है और अब जाकर इसका कैमरा ऑपरेशनल हो सका है। इस विजिबल लाइट कैमरा को जूना कैम नाम दिया गया है।
नासा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, '10 जनवरी को जूनो को रात 1:30 बजे जूनो ने पहली तस्वीर क्लिक की और इसके साथ ही उसके एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई।
नासा ने बताया है कि जिस समय जूनो ने यह फोटोग्राफ ली उस समय वह ज्यूपिटर से 2.7 मिलियन मील की दूरी पर था। जूनो की क्लिक की हुई इस फोटोग्राफ में एक लाल धब्बे के साथ ज्यूपिटर के चार बड़े चंद्रमाओं में से तीन ली, यूरोपा और गैनिमेड की फोटोग्राफ है।












Click it and Unblock the Notifications