राष्ट्रपति ट्रंप को अदालत से फिर लगा झटका

राष्ट्रपति ट्रंप मुसलमान आबादी बहुल छह देशों के नागरिकों के अमरीका में दाख़िल होने पर 90 दिन की पाबंदी लगाना चाहते हैं।

प्रस्तावित प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अमरीका में प्रदर्शन होते रहे हैं.
AFP
प्रस्तावित प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अमरीका में प्रदर्शन होते रहे हैं.

कुछ मुस्लिम देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर हवाई के एक संघीय न्यायाधीश ने रोक लगा दी है.

राष्ट्रपति ट्रंप का प्रतिबंध संबंधी आदेश गुरुवार रात से ही लागू होना था. हवाई, अमरीका के उन राज्यों में से एक है जो ट्रंप के इस प्रतिबंध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप मुसलमान आबादी बहुल छह देशों के नागरिकों के अमरीका में दाख़िल होने पर 90 दिन की पाबंदी लगाना चाहते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप शरणार्थियों पर भी 120 दिन के लिए प्रतिबंध लगाना चाहते हैं.

ट्रंप के नए ट्रैवेल बैन के ख़िलाफ़ भी मुक़दमा

टैक्स दस्तावेज़ लीक, ट्रंप हुए नाराज़

ट्रंप से भिड़ने वाले कौन हैं प्रीत भरारा?

ट्रंप
Reuters
ट्रंप

लेकिन हवाई के संघीय न्यायाधीश के फ़ैसले से उनके प्रयासों को एक बार फिर झटका लगा है.

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि उनके प्रतिबंधों से चरमपंथ को अमरीका में दाख़िल होने से रोका जा सकेगा. लेकिन आलोचक कहते हैं कि ऐसा करना भेदभाव होगा.

इससे पहले जनवरी में भी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी तरह का आदेश जारी किया था, जिस पर सिएटल के एक न्यायाधीश ने रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+