Johnny Depp: प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप बनाएंगे फिल्म 'मोदी', इटली के एक्टर निभाएंगे मुख्य भूमिका
जॉनी डेप की ये फिल्म 1916 में पेरिस में अपने समय के दौरान प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार मोदिग्लिआनी की कहानी पर आधारित होगी और उनके जीवन की घटनाओं पर फिल्म का निर्माण किया जाएगा।

Johnny Depp to direct Modi: प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप ने 25 सालों के बाद किसी फिल्म को डायरेक्ट करने की बात कही है। फिल्म का नाम होगा 'मोदी'। जॉनी डेप ने फिल्म 'मोदी' के लिए कलाकारों के नाम की घोषणा कर दी है।
डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, इतालवी कलाकार एमेडियो मोदिग्लिआनी की बायोपिक पर इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा, जिसमें इतालवी स्टार रिकार्डो स्कैमार्सियो (जॉन विक चैप्टर 2), सीज़र अवार्ड विजेता पियरे नाइन (यवेस सेंट लॉरेंट) और स्क्रीन आइकन अल पैचीनो (द गॉडफादर) मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
इस फिल्म की शूटिंग इसी साल बुडापेस्ट में शुरू होगी। फिलहाल, फिल्म के दूसरे कलाकारों की कास्टिंग की जा रही है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
'मोदी' फिल्म बनाएंगे जॉनी डेप
डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म 1916 में पेरिस में अपने समय के दौरान प्रसिद्ध चित्रकार और मूर्तिकार मोदिग्लिआनी की कहानी पर आधारित होगी और उनके जीवन की घटनाओं पर फिल्म का निर्माण किया जाएगा।
मोदिग्लिआनी की कहानी पर बनने वाली ये फिल्म उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण 48 घंटों पर आधारित होगी, जो इतालवी कलाकार के लिए सबसे अशांत रहा था। इस 48 घंटे में उन्हें युद्धग्रस्त पेरिस की सड़कों पर संघर्ष करते और उनकी गिरफ्तारी को दर्शाएगी।
जॉनी डेप ने उस वक्त इस फिल्म के निर्माण की घोषणा की है, जब पिछले साल उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ मानहानि का केस जीता है। इस फिल्म की कहानी, इटली के उस चित्रकार पर आधारित होगी, जो अपनी सही पहचान की तलाश के लिए पेरिस की सड़कों पर संघर्ष करता है और इस दौरान पुलिस से जूझता है।
Recommended Video

इससे पहले करीब 25 साल पहले 1997 में जॉनी डेप ने 'द ब्रेव' नाम की फिल्म को डायरेक्ट किया था, जिसे औसत सफलता मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनी डेप ने उस फिल्म को अपने भाई के साथ मिलकर लिखी थी। उस फिल्म में जॉनी डेप ने खुद भी एक्टिंग की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी फिल्म का थीम काफी मनोरंजक है, जिसमें एक कलाकार के अंदर के द्वंद को दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है, कि हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अल पचीनो, जिन्होंने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक भूमिकाएं अदा की हैं, वो मोदी फिल्म में एक आर्ट डीलर की भूमिका निभाएंगे। अल पचीनो ऑस्कर अवार्ड भी जीत चुके हैं, लिहाजा देखना दिलचस्प होगा, कि अल पचीनो जैसे कलाकार को जॉनी डेप किस तरह से डायरेक्ट करते हैं।
आपको बता दें, कि पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के साथ लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद जॉनी डेप कितनी मजबूती से फिल्म निर्माण में शामिल होते हैं और कैसी फिल्म बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications