लड़खड़ाती आवाज और झुका सिर, एकदम कमजोर नजर आए दुनिया के सबसे पावरफुल देश के राष्ट्रपति
वाशिंगटन, 27 अगस्त: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी जारी है। इस बीच गुरुवार शाम काबुल एयरपोर्ट के बाहर बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मृतकों में 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। इसके बाद व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान वो काफी नर्वस नजर आए। साथ ही उनकी बॉडी लैंग्वेज से पता चल रहा था कि वो अंदर से टूट गए हैं। शायद ये पहली दफा हुआ है, जब दुनिया के सबसे पावरफुल देश अमेरिका के राष्ट्रपति इतने कमजोर नजर आए।
Recommended Video

संबोधन के बाद जब पत्रकारों ने बाइडेन पर सवालों की झड़ी लगाई, तो कुछ पल के लिए उन्होंने अपना सिर पोडियम पर झुका लिया। जिससे ऐसा लगा रहा था कि वो बहुत ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा उनकी आवाज में भी दर्द झलक रहा था। इसमें कोई शक नहीं कि काबुल एयरपोर्ट पर हुए बम धमाकों से बाइडेन का राष्ट्रपति पद पूरी तरह हिल गया है। जनवरी में उन्होंने उन सैनिकों को शांतिपूर्वक घर लाने का वादा किया था, जो वर्षों से जंग के मैदान में थे।
कमांडर इन चीफ बनने लायक नहीं?
वैसे बाइडेन ने अफगान युद्ध नहीं शुरू किया था, वहां पर सेना भेजने का निर्णय पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का था, लेकिन पूरी नाकामी को बाइडेन के मत्थे मढ़ दिया गया है। घटना के बाद रिपब्लिकन की कांग्रेस वूमेन एलिस स्टेफनिक ने कहा कि जो बाइडेन के हाथ अब खून से रंग उठे हैं। ये सिर्फ और सिर्फ उनके कमजोर नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। वो कमांडर इन चीफ बनने के लायक नहीं हैं।
बदला लेने की बात
इस आतंकी हमले के बाद जो बाइडेन ने कहा कि विस्फोट करने वालों को हम माफ नहीं करेंगे, हम भूलेंगे नहीं, इसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी। उन्हें कहीं से भी ढूंढ़कर मारेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हमें तालिबान और इस्लामिक स्टेट के बीच किसी भी तरह की मिलीभगत के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications