इजरायल का समर्थन करते हुए जो बाइडेन ने कहा, बेगुनाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करे इजरायल

फोन पर बात करने के दौरान जो बाइडेन ने बेंजामिन नेतन्याहु से कहा कि 'इजरायल को हर संभव वो कोशिश करनी चाहिए ताकि बेगुनाहों को नुकसान ना हो।

वॉशिंगटन/तेल अवीव, मई 18: इजरायल-फिलिस्तीन विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री से फोन पर बात की है और बेगुनाहों की जान बख्शने की अपील की है। कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु से फोन पर बात करते हुए उन्हें कहा है कि इजरायल को बेगुनाह जानों की रक्षा करनी चाहिए। दोनों नेताओं के बीच फोन पर इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर बातचीत की गई है। हालांकि, अमेरिका ने इजरायल का समर्थन करने का ऐलान किया है।

Recommended Video

    Israel Palestine Conflict: फिलिस्तीन के खिलाफ इजरायल के समर्थन में उतरा अमेरिका? | वनइंडिया हिंदी
    बेगुनाहों की सुरक्षा करे इजरायल

    बेगुनाहों की सुरक्षा करे इजरायल

    फोन पर बात करने के दौरान जो बाइडेन ने बेंजामिन नेतन्याहु से कहा कि 'इजरायल को हर संभव वो कोशिश करनी चाहिए ताकि बेगुनाहों को नुकसान ना हो।' हालांकि, इजरायल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि इजरायल को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने येरूशलम में शांति लाये जाने के प्रयासों की सराहना भी की है। व्हाइट हाइस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि 'दोनों नेताओं के बीच इजरायल-फिलिस्तीन विवाद को लेकर बात हुई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हमास के खिलाफ गाजा में चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर बात की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चरमपंथी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे इस ऑपरेशन को लेकर इजरायल को समर्थन देने की बात कही है, वहीं जो बाइडेन ने ये भी कहा है कि वो शांति प्रयासों के लिए भी अलग देशों से बात कर रहे हैं।'

    इजरायल-अमेरिका साथ-साथ!

    इजरायल-अमेरिका साथ-साथ!

    व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच लगातार करीबी संपर्क बनाए रखने को लेकर भी बात की गई है। इससे पहले 15 मई को भी जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी और फिलिस्तीन के शहरी इलाकों को निशाना नहीं बनाने को कहा था। वहीं, इजरायल मिलिट्री ने अपने बयान में कहा है कि हमास और दूसरे चरमपंथी संगठनों ने अब तक 3350 रॉकेट इजरायल की तरफ छोड़े हैं, जिसमें सोमवार को 200 रॉकेट इजरायल पर छोड़ गये हैं।

    गाजा में भारी नुकसान

    गाजा में भारी नुकसान

    वहीं, गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इजरायली हमले में गाजा को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलिस्तीन स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इजरायली हमले में अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 212 हो चुकी है, जिनमें 61 बच्चे और 36 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, इजरायल में अभी तक हमास के हमले में 10 लोग मारे गये हैं, जिनमें 2 बच्चे शामिल हैं।

    निशाने पर सिर्फ आतंकी संगठन

    इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने बयान में कहा है कि वो सिर्फ आतंकियों को ही अपने टार्गेट पर ले रहा। उसका इरादा आम फिलिस्तीनियों को निशाना बनाने की नहीं है। कल एक वीडियो जारी करते हुए इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा था कि हमास के आतंकियों ने उन इलाकों में अपने ठिकाने बना रखे हैं, जहां भारी आबादी है। लोगों के बीच से हमास के आतंकी इजरायल पर रॉकेट दागता है और आम लोगों को नुकसान ना पहुंचे, इसके लिए इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने कई ऑपरेशन को एन वक्त पर रोक भी दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 'इजरायल उस आतंकी संगठन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है जो नागरिकों के पीछे छिपा हुआ है।' इजरायल के प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर खुले शब्दों में कहा कि 'अगर हमास को लगता है कि वो इजरायल पर रॉकेट से हमला कर देगा और आराम से बैठा रहेगा तो यह गलत है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+