अवैध हथियार रखने के मामले में जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन दोषी करार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन की मुश्किल बढ़ गई है। अवैध तरीके से बंदूर खरीदने और उसे रखने के मामले में दोषी ठहराया गया है। यह मामला पांच साल पुराना है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया है।
आरोप है कि हंटर बाइडन इस मामले में कई बार झूठ बोल चुके हैं। इस मामले में उनके खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी। लेकिन अब इस मामले में अमेरिकी न्याय विभाग ने हंटर बाइडन को दोषी करार दिया है।

ऐसा पहली बार है जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे के खिलाफ अभियोग चल रहा है। अवैध तरीके से हथियार रखने के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद हंटर बाइडन पर हमेशा के लिए हथियार रखने पर प्रतिबंध लग सकता है।
हंटर बाइडन के खिलाफ इस मामले के बाद जो बाइडन की मुश्किलें 2024 में बढ़ा सकती है। राष्ट्रपति चुनाव के अभियान में हंटर बाइडन का मामला जो बाइडेन की राह में बड़ा रोड़ा खड़ा कर सकता है। दरअसल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही चार आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को न्याय विभाग ने अवैध हथियार रखने और ड्रग्स समेत तीन मामलों में दोषी ठहराया है। इन मामलों में हंटर बाइडन को 25 साल तक की जेल हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि हंटर बाइडन 53 साल के हैं।
हंटर बाइडन पर 2018 में नशीली दवाओं के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगा था। हंटर ने अवैध तरीके से कोल्ट कोवबार रिवॉल्वर खरीदी थी। नशीली दवाओं के इस्तेमाल की बात को खुद हंटर बाइडन ने स्वीकार किया था। यही नहीं हंटर बाइडन पर आरोप है कि उन्होंने विदेश में मुनाफा करने के लिए अपने पिता का इस्तेमाल किया है।












Click it and Unblock the Notifications