गन कल्चर पर बोले जो बाइडेन- इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकते
वॉशिंगटन, 12 जुलाई। अमेरिका में जिस तरह से पिछले कुछ समय में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं उसके बाद लगातार अमेरिका में गन कानून को लेकर चर्चा हो रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर से इस मामले पर खुलकर बात की है। बाइडेन ने कहा कि बंदूक अमेरिका में बच्चों की नंबर-1 किलर है। मैं फिर से कहता हूं कि अमेरिका के बच्चों की बंदूक नंबर 1 हत्यारी है। दरअसल पिछले कुछ समय में स्कूल के भीतर भी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं जिसमे कई बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से अमेरिका में गन कल्चर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में पिछले दो दशक में कार हादसों में जितने बच्चों की मौत हुई है, या फिर कैंसर से जितने बच्चों की मौत हुई है उससे कहीं अधिक हाई स्कूल बच्चों की मौत बंदूक की गोली से हुई है। यह संख्या नौकरी के दौरान मारे जाने वाले पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों की ड्यूटी के दौरान मौत की संख्या के आंकड़े से भी ज्यादा है। हमे इस बारे में सोचने की जरूरत है। हम इसे ऐसे ही होने नहीं देते रह सकते हैं, इसे ऐसे ही देखते नहीं रह सकते हैं, इसे लंबे समय तक होने नहीं दे सकते हैं। अधिकार हमारे लिए कुछ जिम्मेदारियां लेकर आते हैं। ये सच है कि हमारे पास हथियार रखने का अधिकार है, लेकिन इसके साथ ही हमारे पास स्वतंत्रता से रहने का भी अधिकार है, बिना जिंदगी के डर के जीने का अधिकार है












Click it and Unblock the Notifications