Joe Biden ने ली Covid Vaccine की दूसरी डोज, बोले- अब आपकी बारी

Joe Biden Take Cecond covid Vaccine Dose: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। बाइडेन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए वैक्सीन लेने की जानकारी दी है। वैक्सीन लगवाने के बाद बाइडेन ने इसे सुरक्षित और बिना दर्द की बताया और अमेरिकी लोगों से इसे लगवाने की अपील की।

Recommended Video

    Joe Biden ने Corona vaccine की लगवाई दूसरी डोज, बोले- vaccination होगी प्राथमिकता | वनइंडिया हिंदी
    Joe Biden

    बाइडेन ने लिखा दोस्तों, मैंने अभी कोविड-19 वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज ली है और ठीक पहली डोज की तरह ही ये डोज भी सुरक्षित, जल्दी और दर्द रहित थी। बाइडेन ने आगे लिखा कि मैं सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं अब आपकी बारी है क्योंकि केवल एक साथ मिलकर ही हम जिंदगियों को बचा सकते हैं और इस वायरस को हरा सकते हैं।

    बाइडेन ने पहली डोज की तरह कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी सार्वजनिक तौर पर ली है। तीन सप्ताह पहले जो बाइडेन ने सार्वजनिक तौर पर कोरोना वायरस की वैक्सीन ली थी जिसे लोगों में कोरोना वैक्सीन पर भरोसा बढ़ाने के लिए टेलीविजन पर दिखाया गया था।

    डेलवर के नेवार्क स्थिति क्रिश्चियाना हॉस्पिटल में फाइजर की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद 78 वर्षीय जो बाइडेन ने कहा था "इसमें डरने की कोई बात नहीं है।"

    अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें
    अमेरिका में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा जिंदगियों को खत्म किया है। वायरस के चलते देश में 374,000 लोगों की मौत हो चुकी है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। बीते शुक्रवार को जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप पर वैक्सीन को सही तरीके से लोगों तक न पहुंचा पाने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने 2020 के अंत तक 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य रखा था जबकि अभी तक लगभग 70 लाख लोगों को ही ये वैक्सीन दी जा सकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+