शी जिनपिंग ने वर्चुअल समिट में जो बाइडेन को बताया पुराना दोस्त, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात
वॉशिंगटन, 16 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वर्चुअल समिट की शुरुआत की है। इस दौरान दोनों ही देश के राष्ट्रपति ने आपसी संवाद को बेहतर करने की बात पर जोर दिया। दोनों देशों ने आपसी टकराव को दरकिनार करने और एक-दूसरे के साथ संवाद को बेहतर करने की बात कही। व्हाइट हाउस से बोलते हुए जो बाइडेन ने कहा कि चीन को एक ऐसा रास्ता तैयार करना चाहिए जिससे दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्था विवाद की वजह ना बने और दोनों देश एकजुट रहें। यही नहीं बाइडेन ने कहा कि वह शी जिनपिंग के साथ खुलकर बातचीत करेंगे।

वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जो बाइडेन को अपना पुराना दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों प्रतिद्वंदियों को एक साथ मिलकर करीबी से काम करना चाहिए। चीन और अमेरिका को एक दूसरे के साथ सहयोग और संवाद बेहतर करना चाहिए और इसे और बढ़ाना चाहिए। गौ करने वाली बात है कि जनवरी माह से दोनों नेताओं ने फोन पर एक दूसरे से दो बार बात की है। कोरोना के चलते शी जिनपिंग विदेश यात्रा नहीं कर रहे हैं, ऐसे में ऑनलाइन मीटिंग ही एकमात्र विकल्प था, जिसके जरिए दोनों देशों के शीर्ष नेता एक दूसरे से बात कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications