अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- 'वह 2020 में चुनाव हार गए, ये सच मानते ही नहीं'
अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- 'वह 2020 में चुनाव हार गए, ये सच मानते ही नहीं'
Joe Biden on threats to democracy political violence: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोकतंत्र और राजनीतिक हिंसा के खतरों पर चिंता जताई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसको लेकर बिना नाम लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राजनीतिक हिंसा फैलाने वालों को चेताया है। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ''अमेरिकी लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति 2020 में चुनाव हार गए हैं, वो इस बात को मानने को तैयार ही नहीं हैं। अमेरिका के हारे हुए पूर्व राष्ट्रपति ने 2020 के चुनाव के परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। वह लोगों की इच्छा को मानने से इनकार कर रहे हैं। वह (डोनाल्ड ट्रंप) इस फैक्ट को स्वीकार करना ही नहीं चाहते हैं कि वह हार गए हैं।''

जो बाइडेन ने कहा, ''हम एक डिफेंडिंग मोमेंट का सामना कर रहे हैं। हम एक देश के रूप में, एक राष्ट्र के रूप में एक साथे आने और एक साथ मिलकर राजनीतिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। हमें एक साथ मिलकर कहना चाहिए कि अमेरिका में मतदाता धमकी या राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, चाहे वह डेमोक्रेट हो या फिर रिपब्लिकन।''
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले, ''हम इस वक्त उन झूठों का सच के साथ सामना करना होगा, हमारे देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है।''
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकन और गैर-पक्षपाती अधिकारियों के खिलाफ हो रही हिंसा सत्ता को हथियाने के लिए बोले गए झूठ का नतीजा हैं। यह बार-बार एक ही झूठ को दोहराने का परिणाम है। यह सब नफरत और हिंसा भड़काने के लिए किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications