बाइडेन ने दी यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य सहायता, मारियुपोल पर रूसी कब्जे का बताया संदिग्ध

वॉशिंगटन, 21 अप्रैल: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर नियंत्रण करने के रूस के दावा को 'संदिग्ध' बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की भी घोषणा की। बाइडेन ने रूस से रक्षा के लिए यू्क्रेन को 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की। बाइडेन ने साथ ही कहा कि कांग्रेस को अतिरिक्त सहायता को भी मंजूरी देनी होगी।

joe Biden offers $800 million in new military aid to Ukraine

राष्ट्रपति ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले माह सैन्य और मानवीय सहायता के लिए जो 13.6 अरब डॉलर मंजूर किए थे वह लगभग समाप्त हो गए हैं। नए पैकेज में पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के लिए बढ़ती लड़ाई में यूक्रेनी सेना के लिए बहुत जरूरी भारी तोपखाने और गोला-बारूद शामिल हैं।नए सैन्य सहायता पैकेज में अत्यधिक आवश्यक भारी हथियार, 1,44,000 गोलियां और ड्रोन दिए गए हैं। यह यूक्रेन के लिए पहले स्वीकृत की गई करीब 2.6 अरब डॉलर की सैन्य सहायता का विस्तार है।

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मुहैया करेगा, ताकि यू्क्रेन अपने कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन दे सके और अन्य सरकारी योजनाओं को जारी रख सके। हालांकि, अमेरिका ने इस संबंध में सार्वजनिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। वहीं इससे पहले इसी महीने 14 अप्रैल को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कीव के लिए 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य सहायता देने की मंजूरी दी थी, जिनमें अतिरिक्त हेलीकॉप्टर और अमेरिकी तोप शामिल हैं।

मारियुपोल पर कब्जा करने के रूस के दावे पर बाइडेन ने कहा कि, यह संदिग्ध है कि मारियुपोल उनके नियंत्रित में है। उन्हें मानवीय गलियारों से लोगों को बाहर निकलने देना चाहिए। अभी तक कोई सबूत नहीं है कि मारियुपोल पूरी तरह से रूस के कब्जे में चला गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को घोषणा की कि मारियुपोल को 'सफलतापूर्वक मुक्त' कर दिया गया है। यहां तक ​​कि उन्होंने अपने सैनिकों को अजोवस्टल स्टील प्लांट पर हमला नहीं करने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+